पर्यावरण के लिए हम सभी को निभानी होगी जिम्मेदारी : डीएसपी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पर्यावरण के लिए हम सभी को निभानी होगी जिम्मेदारी : डीएसपी

गांव संगवाड़ी में मंगलवार को सोशल वेलफेयर यूथ क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि बावल डीएसपी राजेश चेची के साथ सार्वजनिक स्थान पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि आज जिस वजह से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है उसकी एकमात्र वजह संरक्षित वन क्षेत्र का कम होना है।

उन्होंने कहा कि अब पर्यावरण को बचाने के लिए एकमात्र उपाय अधिकाधिक पौधरोपण ही है इसलिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शुभ अवसरों से लेकर बारिश सीजन मे पौधे लगाने चाहिए। हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं लेकिन अभी इस अभियान को और तेज चलाने की जरूरत है। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब प्रधान नरेश छाबड़ी, डॉ. इंद्रपाल चौहान, सुनील कंवर, अनिल शास्त्री, राजन कुमार, नरेश विधुड़ी, दीपक शर्मा पूर्व सरपंच, जसवंत सिंह, बीरसिंह, नवीन शर्मा, जयपाल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We all have to bear responsibility for environment: DSP


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------