अटेली के गुजरवास रोड पर डेढ़ एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी के रोड नेटवर्क उखाड़े
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अटेली के गुजरवास रोड पर डेढ़ एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी के रोड नेटवर्क उखाड़े

जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने मंगलवार काे अटेली क्षेत्र में गुजरवास रोड पर लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी के रोड नेटवर्क को उखाड़ा। डीटीपी प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्व संपदा खोड़ तहसील अटेली में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस व अनुमति लिए अवैध काॅलोनी बनाई जा रही थी। यहां रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे जिसेे मंगलवार जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही में अवैध रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया गया तथा बिजली के खंभे भी तोड़ दिये गये। इस कार्रवाई के दौरान सत्यपाल, नायब तहसीलदार अटेली बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें तथा महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें अन्यथा चूककर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसीलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्राॅपर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर कोई प्लाॅट न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें।
इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। डीटीपी ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Road network of illegal colony being built on one and a half acres on Gujervas Road of Ateli


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------