एयरलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की साढ़े 7 लाख की धोखाधड़ी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

एयरलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर की साढ़े 7 लाख की धोखाधड़ी

फ्लाईनेक्शा एयरलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक से 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। निसिंग के अमन कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दिल्ली के हरिनगर के आरोपी अर्जुन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

आरोप है कि आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को नौकरी का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। निसिंग के अमन कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि करनाल बस स्टैंड के पास कोचिंग सेंटर के बाहर आरोपी से दोस्ती हुई। आरोपी उसको फ्लाई नेक्शा एयरलाइंस कंपनी में कैबिन कयूर की नौकरी लगवाने के लिए कहने लगा। वह उसकी बातों में आ गया, उसने उससे कहा कि पहले आपको अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा, जिसके बाद आपको तीन महीने की ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। इसे करते समय आपको दस हजार रुपए की सेलरी दी जाएगी।

इसके बाद आपको ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। आपकी 35 हजार रुपए प्रति माह की नौकरी मिलेगी। यह नौकरी दिलाने के लिए उसने 7 लाख 50 हजार रुपए लेने की बात की थी। अलग-अलग टाइम में पूरी पेमेंट दे दी गई। वह जाॅइनिंग लेटर लेकर कंपनी में गया तो उसे नौकरी नहीं मिली। अब आरोपी उसका फोन अटेंड नहीं कर रहा है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------