2 नंबर में अमेरिका भेजा, 17 लाख रुपए ठगे, पहले पहुंचाया इक्वाडोर व पनामा के जंगलों में, रास्ते में सहनी पड़ी यातनाएं, एजेंट पर केस
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

2 नंबर में अमेरिका भेजा, 17 लाख रुपए ठगे, पहले पहुंचाया इक्वाडोर व पनामा के जंगलों में, रास्ते में सहनी पड़ी यातनाएं, एजेंट पर केस

निसिंग एरिया के गांव जलाला के एक व्यक्ति ने गलत तरीके से अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख 20 हजार रुपए की ठगी के आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई है।

पुलिस में दी शिकायत में गुरलाल सिंह वासी जलाला वीरान ने बताया कि उसके भाई हरपाल को विदेश भेजने के नाम पर एजेंट से बातचीत की गई। हरपाल को दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका भेजने के लिए रवाना कर दिया, लेकिन उन्होंने हरपाल को अमेरिका की बजाए इक्वाडोर व पनामा के जंगलों में छोड़ दिया। वहां से निकलवाने के लिए एजेंट बकाया पैसे की डिमांड करने लगे। इसके बाद हमनें खेत की जमीन, भैंस, ट्रैक्टर के साथ जोड़कर खेती करने वाले उपकरणों को बेचकर इनको पैसे दिए।

वहां से निकलने के बाद हरपाल को अमेरिका जेल में बंद कर दिया गया। हमारा ही जानकार बहलोलपुर गांव का एक युवक अमेरिका में रहता था। इसकी मदद लेने के लिए हम उसके भाई गुड्डू के पास गए। गुड्डू ने हरपाल को जेल से निकलवाने के लिए 70 हजार रुपए लिए। इसके चलते हरपाल को वापस इंडिया भेज दिया गया। पुलिस ने गुरलाल सिंह वासी जलाला वीरान के बयान पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------