6 किलोग्राम डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

6 किलोग्राम डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

उपमंडल के गांव खेड़ी सर्फअली के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 6 किलोग्राम डोडा के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह सब इंस्पेक्टर महाबीर, हवलदार सुनील कुमार, राजेंद्र, सुमित और चालक तरसेम असंध से कैथल जाने वाले रोड थल मोड़ पर मौजूद थे।

इस दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि बलजीत सिंह वासी गांव खेड़ी सर्फअली डोडे चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। वह किसी व्यक्ति को डोडे बेचने की फिराक में है। आरोपी अपने कंधे पर रखे हुए नीले रंग का कट्टा लेकर घूम रहा है। जिसमें डोडे हैं। इस पर पुलिस ने एक रेडिंग पार्टी तैयार करके टीम को मौके पर भेजा। जब टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक अपने कंधे पर नीले रंग का कट्टा रखे हुए गांव खेड़ी सर्फअली की तरफ से आता दिखाई दिया।

इस दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम बलजीत सिंह वासी खेड़ी सर्फअली बताया। पुलिस टीम ने डीएसपी रमेश चंद को चेकिंग के लिए मौके पर बुलाया। उन्होंने चेकिंग की तो आरोपी के कट्टे से 6 किलोग्राम डोडा निकला। पुलिस ने आरोपी कि खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------