पैसाें के ऑनलाइन लेन देने से संबंधित बिट कॉइन कंपनी में पैसे जमा करवाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर महिला व एक व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस के जवान से तीन लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में गांव फरमाणा बादशाहपुर जिला रोहतक निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। फरवरी 2017 में गांव घुसकानी निवासी उसकी बुआ का लड़का प्रदीप अपने दोस्त अशोक के साथ उसके पास आया। इस दौरान अशोक ने उससे कहा कि वह बिट कॉइन कंपनी में पैसे लगा दो कंपनी में जो मुनाफा होगा वह उसे मिलता रहेगा। उसने अशोक के कहने पर फरवरी 2017 में अपने महम रोड स्थित एचडीएफसी बैंक खाते से अशोक के बताए अनुसार सुनीता शर्मा नामक महिला के खाते में एक लाख 28 हजार की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। कुछ दिन बाद अशोक कुमार ने कंपनी में पैसे जमा करवाने के लिए दो लाख 72 हजार रुपये नकद लेकर गया। अशोक ने यह राशि कंपनी में न लगाकर खुद खर्च कर ली।
कुछ दिन के बाद अशोक ने कंपनी में बतौर मुनाफा के तौर पर उसके खाते में दस हजार रुपये जमा करवाए। अब भी उसकी तरफ तीन लाख 90 हजार की रकम बकाया है। अब वह यह राशि उसे वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के आदेश पर इकनॉमिक सैल ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.