18 बैंक कर्मियों और टीआईटी कॉलेज के 16 प्रोफेसर्स समेत 82 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन बैंकों में सात दिन नहीं होगा काम
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

18 बैंक कर्मियों और टीआईटी कॉलेज के 16 प्रोफेसर्स समेत 82 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन बैंकों में सात दिन नहीं होगा काम

जिले में बुधवार को 24 घंटे में रिकाॅर्ड 82 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 1046 हो गई है। चिंता की बात यह है कि 18 संक्रमित शहर के 3 बैंकों के कर्मचारी हैं, जबकि 16 टीआईटी कॉलेज के प्रोफेसर व स्टाफ सदस्य हैं। पुलिस लाइन में भी 6 संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात यह है कि बैंक कर्मचारी प्रोफेसर ट्रैवलिंग के दौरान संक्रमित हुए है। केनरा, को-ऑपरेटिव व सैंट्रल बैंक में अगले सात दिन काम नहीं होगा।

बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग को 67 कोरोना पॉजिटिव की सूची मिली। सूचना मिलने पर विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों में स्क्रीनिंग व सैंपलिंग शुरू की। नप कर्मचारियों ने कोरोना प्रभावित बैंक शाखाओं में सैनिटाइजर का छिड़काव किया, लेकिन दोपहर ढाई बजे विभाग के पास 15 और संक्रमितों की सूची पहुंची। सराय चौपटा स्थित एसडी स्कूल में विभाग की टीम ने 200 दुकानदारों के सैंपल लिए गए हैं।

यहां यहां मिले संक्रमित : 82 नए कोरोना संक्रमितों में मानान पाना से 2, देवसर से 2, टीआईटी कॉलेज से 16, पुराना हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी से 8, कलिंगा से 1, पतराम गेट से 3, कालुवास से 1, केनरा बैंक से 8, को-ऑपरेटिव बैंक से 6, विद्या नगर से 1, पुलिस लाइन से 6, आजाद नगर से 1, शिव नगर से 2, बामला से 1, कैरू से 2, लोहारू से 1, तोशाम से 1, तिगड़ाना से 1, सेंट्रल बैंक के 4 कर्मी शामिल हैं।

157 केस एक्टिव : सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि अभी तक 881 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 157 एक्टिव केस हैं। विभाग ने सैंपलिंग को और तेज करते हुए बुधवार को 700 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। बुधवार को 21 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, मास्क का उपयोग करने व सोशल डिस्टेंस की पालना हर हाल में करने की अपील की है।

इस तरह लंबी हुई कोरोना की चेन

  • घंटाघर स्थित केनरा बैंक शाखा में असिस्टेंट मैनेजर समेत 8 कर्मचारी संक्रमित मिले। असिस्टेंट मैनेजर प्रतिदिन तोशाम से भिवानी अप-डाउन करते थे। वे पब्लिक ट्रांसमिशन के तहत संक्रमित हुए और एक के बाद एक आठ बैंक कर्मचारी संक्रमित हो गए।
  • टीआइटी कॉलेज में सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर 3 अगस्त को दिल्ली गए थे और 8 अगस्त को लौटे थे। कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिदिन भिवानी व हिसार के बीच अप-डाउन करते थे। एक-दूसरे के संपर्क में आने से 16 प्रोफेसर व अन्य स्टाफ सदस्य कोरोना से संक्रमित हो गए।
  • कोऑप्रेटिव बैंक में क्लर्क समेत 6 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जो पब्लिक ट्रांसमिशन से संक्रमित हुए हैं।
  • 35 वर्षीय सिपाही 15 अगस्त को मेवात से पुलिस लाइन में पहुंचा था और 35 वर्षीय हवलदार तोशाम से प्रमोशन ट्रेनिंग के लिए भिवानी आया था और पुलिस लाइन में रहता था।
  • घंटाघर स्थित सेंट्रल बैंक भिवानी का 51 वर्षीय कर्मचारी व हेड एकाउंटेंट पूर्व में संक्रमित मनफूल नामक व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इसके बाद बैंक में कोरोना की एंट्री होने से बैंक के असिस्टेंट मैनेजर समेत चार कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
82 new corona positives, including 18 bank personnel and 16 professors of TIT College, three banks will not work for seven days


from KAPS Krishna Pandit
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------