करनाल जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन दिनों से ज्यादा पॉजिटिव केस आ रहे हैं। बुधवार को बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया है। सोमवार को सीएम मनोहरलाल करनाल आए थे।
पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यक्रमों में सीएम और सांसद संजय भाटिया के साथ रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन ने कहा कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। बुधवार को करनाल में 82 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4 केस एंटीजन टेस्ट से और 78 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं।
कोरोना से इंद्री के 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस व्यक्ति को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र दाखिल कराया गया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज मुलाना भेज दिया गया। वहां पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
सेक्टर-7 की चेन से चार संक्रमित मिले
बलड़ी गांव में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आने से शराब के ठेकेदार की मौत हो गई थी। अब गांव में बुधवार को आठ केस पॉजिटिव आए हैं। बलड़ी गांव की चेन बढ़ती जा रही है। सेक्टर-सात में भी सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। बुधवार को आठ केस पॉजिटिव आए। सेक्टर-7 में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले तीन पॉजिटिव मिले। शिव काॅलोनी में भी चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले। रामदेवी कॉलोनी की हाऊस वाइफ कोरोना पॉजिटिव मिली है।
बहलोलपुर में गर्भवती व सांभली से 55 वर्षीय व्यक्ति मिले पॉजिटिव
निसिंग सीएचसी में बुधवार को 66 लोगों के कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पहले केस में गांव बहलोलुपर से 28 वर्षीय गर्भवती महिला व दूसरे केस में गांव सांभली से 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। एसएमओ डॉ. राजेश जौहरी ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। इसके साथ ही गांव सांभली का 55 वर्षीय व्यक्ति अपने आप अस्पताल में टेस्टिंग करवाने के लिए आया था।
यहां पर मिले पॉजिटिव
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक डाॅक्टर, आरकेपुरम में बिजली बोर्ड का एसडीओ, नर्सरी विलेज में रहने वाले राजकीय कॉलेज का एक लेक्चरर, अशोका नर्सरी में हाउस वाइफ कोरोना पॉजिटिव मिले। सेक्टर-32 में इग्नू का असिस्टेंट डायरेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
करनाल में एक हजार पर मिल रहे हैं 10 पॉजिटिव : करनाल में एक हजार टेस्ट पर 90 से 100 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। टेस्ट बढ़ने से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में प्रतिदिन एक हजार के करीब लोग कोरोना का टेस्ट करवा रहे हैं। इसमें इनमें से दस प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit

Please do not enter any spam link in the comment box.