![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/30/orig_60_1598742465.jpg)
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में हरियाणा के खिलाड़ियाें का एक बार फिर से दबदबा दिखा है। शनिवार को वीसी के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के खिलाड़यों को विभिन्न खेल अवाॅर्ड देकर उनका अभिनंदन किया। इनमें हरियाणा की पहलवान विनेश फौगाट एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि विनेश फाैगाट व कुश्ती कोच ओमप्रकाश दहिया खुद समारोह में कोरोना पॉजिटिव होने के कारण हिस्सा नहीं ले सके।
राजीव गांधी खेल रत्न अवाॅर्ड : रानी रामपाल, महिला हॉकी कप्तान। विनेश फौगाट, रेसलर।
अर्जुन अवाॅर्ड: मनु भाकर, शूटर। दीपिका ठाकुर, हॉकी खिलाड़ी। मनीष कौशिक, बाॅक्सर। मनीष नरवाल, पैराशूटर। दीपक निवास हुड्डा, कबड्डी खिलाड़ी। संदीप चौधरी, पैरा-एथलीट।
द्रोणाचार्य अवाॅर्ड: कृष्ण कुमार, कबड्डी कोच। ओमप्रकाश दहिया, कुश्ती कोच।
ध्यानचंद अवाॅर्ड : मनप्रीत सिंह, कबड्डी खिलाड़ी। नेत्रपाल हुड्डा, पहलवान।
साहसिक पुरस्कार : तेनजिंग नोर्गे, नेशनल एडवेंचर अवाॅर्ड। अनिता कुंडू, माउंटेनियर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from KAPS Krishna Pandit
Please do not enter any spam link in the comment box.