पैसा डबल करने की धोखाधड़ी में लुधियाना से गिरफ्तार पांचों आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पैसा डबल करने की धोखाधड़ी में लुधियाना से गिरफ्तार पांचों आरोपी रिमांड के बाद जेल भेजे

उगाला के गुरजिंद्र सिंह से 29 अक्टूबर 2019 को हुई धोखाधड़ी के मामले में सीआईए-1 ने लुधियाना में रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लुधियाना निवासी राम स्वरूप उर्फ स्वरूप, तरणजीत व मूल रूप से बिहार के रहने वाले रामदर्शन, नितेश व अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया। ये सभी आरोपी सिटी में बैंक से पैसा निकलवाने गई घसीटपुर की महिला से धोखाधड़ी करने के भी आरोपी हैं।

इस मामले में इनका 2 दिन पुलिस रिमांड मंजूर हुआ था। रेडीमेड कपड़ों का काम करने वाले गुरजिंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने भाई के खाते में 10 हजार रुपए जमा कराने जा रहा था। जहां पहले से मौजूद 2 आरोपी युवकों ने उसे अपनी बातों में उलझाकर पैसा डबल करने का लालच दिया। इस दौरान इन लड़कों ने उसके पैसों के साथ उसका सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी ले लिया और फिर वहां से भाग निकले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jJLfj1
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------