‘टूल्स गूगल स्कॉलर, जोटेरो और पब्लॉन्स का प्रयाेग कर की जा सकती है रिसर्च’
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

‘टूल्स गूगल स्कॉलर, जोटेरो और पब्लॉन्स का प्रयाेग कर की जा सकती है रिसर्च’

देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में शनिवार काे कॅरियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में रिसर्च टूल्स के विषय पर राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों से शिक्षकों और शोधार्थियों ने पंजीकरण किया। आईआईटी मुंबई के एमएचआरडी प्रोजेक्ट स्पोकन ट्यूटोरियल के ट्रेनिंग मैनेजर तनवीर सिंह वेबिनार के मुख्य वक्ता रहे।

प्राचार्या संजू अबरोल ने अध्यक्षता की। संयोजक एवं कॅरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के प्रभारी सुधीर पुजारा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों को विभिन्न रिसर्च टूल्स से अवगत कराना है। तनवीर सिंह ने बड़े ही सहज तरीके से विभिन्न रिसर्च टूल्स जैसे कि गूगल स्कॉलर, जोटेरो और पब्लॉन्स के बारे में विस्तार से बताया।

बताया कि विभिन्न रिसर्च टूल्स का प्रयोग कर बहुत ही सरल तरीके से प्रभावी रिसर्च की जा सकती है। इस दौरान विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने प्रभावी रिसर्च के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. दिनेश कुमार ने इस वेबीनार में सह संयोजक की भूमिका में रहे। इस अवसर पर पूजा शर्मा और डॉ. पूजा रानी आदि माैजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e4ziRG
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------