सीएस जून 2020 सत्र की 6 जुलाई से हाेनी वाली परीक्षाओं काे किया स्थगित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

सीएस जून 2020 सत्र की 6 जुलाई से हाेनी वाली परीक्षाओं काे किया स्थगित

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कोविड-19 के कारण बनी वर्तमान परिस्थितियों पर विचार करते सीए सीएस जून 2020 सत्र की 6 जुलाई से हाेने वाली परीक्षाओं काे स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा काे 18 अगस्त से कराने का फैसला लिया है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने बताया कि सीएस फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल प्रोग्राम और सदस्यता के बाद की योग्यता जून 2020 सत्र की परीक्षाएं जोकि 6 जुलाई से 16 जुलाई तक हाेनी थी। उन्हें अब 18 अगस्त काे कराया जाएगा। कहा कि किसी भी अन्य पाठ्यक्रम की तरह ही कंपनी सेक्रेटरी कोर्स का अपना सेट पैटर्न, सिलेबस और परीक्षा होती है लेकिन सामान्य कॉलेज या विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं सीएस की परीक्षाओ में जो अंतर होता है, वह यह है कि सीएस परीक्षाएं साल में दो बार होती हैं।

वर्तमान हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि उक्त सत्र की सीएस एग्जीक्यूटिव एवं प्रोफेशनल की परीक्षाएं अब 18 अगस्त से 28 अगस्त तक आयाेजित की जाएंगी। सीएस फाउंडेशन की परीक्षाएं 27 और 28 अगस्त को होगी। सीएसईईटी की 17 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 29 अगस्त को होगी। नई परीक्षा समय सारिणी संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C5eQlD
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------