आर्य काॅलेज की छात्रा आंचल और नीशु गर्ग ने केयूके की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, विद्यालय के अलग-अलग संकायाें के विद्यार्थियाें ने बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स तृतीय समेस्टर और बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में भी शानदार प्रदर्शन कर परिवार के साथ-साथ काॅलेज का नाम भी राेशन किया है।
प्रिंसिपल डाॅ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा, प्राणी शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि धवन, भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. शिखा गर्ग काे जाता है। प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, उप प्रधान यशपाल मित्तल, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य ने सभी विद्यार्थियाें काे बधाई दी। महासचिव ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस सप्ताह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने विभिन्न परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। जिनमें कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थी अपना नाम मेरिट सूची में दर्ज करवा चुके हैं।
प्रिंसिपल ने बताया कि शनिवार को बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया। इसमें छात्रा आंचल ने 600 अंकों के साथ प्रथम स्थान, काजल ने 579 अंकों के साथ तीसरा, पूनम और तमन्ना ने 578 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान, दिव्या ने 568 अंकों के साथ छठा, प्रीति ने 560 अंकों के साथ 10वां, आरती ने 557 अंकों के साथ 11वां, साक्षी ने 555 अंकों के साथ 12वां स्थान हासिल किया है। नीशु गर्ग ने बीकॉम तृतीय समेस्टर में 521 अंकों के साथ प्रथम, अन्नु ने 494 अंकों में 14वां स्थान।
बीएससी मेडिकल के प्रथम सेमेस्टर में छात्रा हिमांशी ने 314 अंक, छात्र अमन कुमार ने 303 अंक, रुचिका पॉल 298 अंक, बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आशी ने 357 अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर वाणिज्य विभाग की डॉ. बलकार, डॉ. अनिल वर्मा, प्रो. पंकज चौधरी, विवेक गुप्ता, मीनाक्षी चौधरी, मनीषा नागपल, राजेश गर्ग, नंदनी, मनीष गुप्ता, सोनू ढ़ुल, सुनील, निधि, अदिति, ललिता, पूजा आदि माैजूद रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGTbXm

Please do not enter any spam link in the comment box.