काेराेना संक्रमण के चलते घर से बाहर जाने वाले लाेगाें काे किसी संक्रमण या वायरल इंफेक्शन का शिकार हाेने का डर सताता रहता है। ऐसे में डाइटीशियन प्रीति नारंग ने बताया इम्युनिटी बूस्ट फूड काे अपनी डाइट में शामिल करें। इससे किसी भी तरह के संक्रमण व इंफेक्शन से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि डाइट में जिंक काे शामिल करें। यह ऐसा न्यूट्रिएंट है जाे इम्युनिटी काे बहुत स्ट्रॉन्ग बनाता है। अंडाें, चिया सीड्स, काॅर्नफ्लोर सीड्स, मैलन व कद्दू के बीजाें में यह पाया जाता है। इसे सुबह व शाम काे ले सकते है।
इन सीड्स में ओमेगा 3 और 6 भी हाेते हैं जाे इम्युनिटी काे बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा विटामिन बी काॅम्पलेक्स और विटामिन सी ले सकते हैं। विटामिन बी काॅम्पलेक्स सभी तरह के अनाज और हरे पत्तेदार सब्जियों से और विटामिन सी शिमला मिर्च, नींबू से मिल जाता है। वैसे सबसे ज्यादा जरूरी है बैलेंस डाइट लेना जिसमें फ्रूट्स, अनाज जैसे किनवा, रागी, काॅर्न आदि व जिंक, विटामिन, ओमेगा 3 व 6 वाला हाे।
इम्युनिटी को मजबूत करता है गाॅर्लिक, सुबह खाली पेट लें
प्रीति ने बताया कि सबसे जरूरी चीज है गाॅर्लिक। सुबह खाली पेट 3 या 4 कली ले सकते हैं या इसे सब्जियों में उपयाेग में ला सकते हैं। गार्लिक का पीएच लेवल एनक्लाइन हाेता है जाे इम्युनिटी काे मजबूत करता है। इसके अलावा जीरा, दालचीनी, कढ़ी-पत्ता और साैंठ काे डाइट में शामिल करें, ताकि इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग करने में मदद मिल पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cP2dI0

Please do not enter any spam link in the comment box.