स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर्स की क्षमताओं के विकास के लिए सीबीएसई ने शुरू की दीक्षा एप
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर्स की क्षमताओं के विकास के लिए सीबीएसई ने शुरू की दीक्षा एप

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना काल में लर्निंग के लिए छात्रों के साथ-साथ अब टीचर्स के लिए भी दीक्षा एप की शुरुआत कर दी है। बोर्ड ने सभी स्कूलों के हेड को सर्कुलर जारी कर टीचर्स को इस एप के विषय में जानकारी देने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से मौजूदा वक्त में दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर टीचर्स की क्षमताओं का विकास करना है।

सीबीएसई दीक्षा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सीबीएसई ट्रेनिंग मैनुअल और एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल अॉफ एजुकेशनल रिसर्च) के ट्रेनिंग मॉड्यूल निष्ठा (नेशनल इनिशिएटिव फॉर स्कूल हेड्स एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) के आधार पर टीचर्स की कैपेसिटी बिल्ड करना है। वैसे तो दीक्षा एप का इस्तेमाल सीनियर क्लासेस के लिए है यानी 9वीं से ऊपर के स्टैंडर्ड में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विशेषकर 12वीं के छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसे इस्तेमाल करने के लिए छात्र स्कूल को दिए विशेष कोड को डालकर एप का बखूबी यूज कर सकते हैं। लेक्चर्स, वीडियो और शिक्षा से जुड़े हर विषय की जानकारी इस पर उपलब्ध है।
अम्बाला जोन के 800 टीचर्स ने लिया ट्रेनिंग में हिस्सा

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल विकास कोहली ने बताया कि सीबीएसई का यह लगातार होना वाले कार्यक्रम है। मौजूदा कोरोना हालात को देखते हुए इसे दीक्षा एप की मदद से किया जा रहा है। पहले व्यक्तिगत रूप से टीचर्स को इन सेमिनार का हिस्सा बनना होता था। खुद डीएवी ने भी हाल में चार दिन का टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम किया है। इसमें अम्बाला जोन में डीएवी के 6 संस्थान हैं जिसके करीब 800 टीचर्स के लिए ऑनलाइन कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया।

डीएवी ने सुविधा के लिए देश को 82 जोन में बांटा हुआ है। अगर अम्बाला जोन की बात की जाए तो इसमें यमुनानगर, हिसार और फतेहाबाद के डीएवी स्कूल भी आते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम में सामान्य सबजेक्ट के अलावा टीचर्स को पढ़ाने में तकनीक का इस्तेमाल, बॉडी लैग्वेज, ऑनलाइन क्लास के समय सही वॉइस और ऑनलाइन कंटेंट विजिबल हो, इस संबंध में जानकारी भी दी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE launches initiation app to develop the capabilities of students as well as teachers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRDXkj
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------