कालाअंब की ओरिसन फार्मा कंपनी से 8 और पॉजिटिव केस
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

कालाअंब की ओरिसन फार्मा कंपनी से 8 और पॉजिटिव केस

कालाअम्ब की ओरिसन फार्मा में काम करने वाले 8 और वर्करों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी के सैंपल मंगलवार को लिए गए थे। कंपनी के संपर्क वाले अब तक 17 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी संक्रमित नारायणगढ़ व यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के हैं।

अब जो नए केस सामने आए हैं उनमें से गांव सेनमाजरा, बड़ागढ़, बड़ी बस्सी (28 वर्षीय महिला), नवी बरौली व गदोली के एक-एक, कालाअंब के 2, साढौरा के गांव लाहड़पुर गलोडी का एक केस शामिल है। 8 जून को फैक्ट्री मालिक समेत 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हिमाचल प्रशासन ने फैक्टरी को सील कर दिया है। कंपनी मालिक की दिल्ली व अन्य शहरों की ट्रैवल हिस्ट्री है। मालिक के परिजन भी पॉजिटिव मिले। कंपनी का सीईओ, जीएम, एकाउंट्स ऑफिसर भी संक्रमित हो चुके हैं।

सिरमौर प्रशासन ने फैक्टरी को दिया नोटिस
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद बढ़ते देख हिमाचल के सिरमौर प्रशासन ने फैक्टरी मालिक पर शिकंजा कस दिया है। तहसीलदार नारायण चौहान ने नोटिस में जवाब मांगा है कि जो बाहरी लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे, क्या उनके पास थे। इसके अलावा हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिया है।

300 कर्मचारी काम करते हैं कंपनी में
ओरिसन फार्मा के अलावा इसकी दो और फैक्टरी डिस्कस नजदीक स्थित हैं। इन तीनों फैक्ट्रियों में 300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते है। अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों के सैंपल रिपोर्ट में से 17 पॉजिटिव मिले हैं। शहजादपुर सीएचसी शहजादपुर के एसएमओ डॉ. तरूण प्रसाद ने बताया कि कंपनी के वर्करों समेत कुल 104 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। ऑरिसन फार्मा कंपनी में काम करने वाला हर व्यक्ति सैंपलिंग जरूर कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियोली से कोरोना पॉजिटिव को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाती टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UEt7fA
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------