भीषण गर्मी में बिजली कटों के कारण सुबह-शाम पीने के पानी का संकट पैदा हो रहा है। सुबह-शाम पानी की सप्लाई का समय होता है। इसी दौरान बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। दुकानदार सुबह पीने का पानी जमा करने के लिए नल खोलते हैं तो पानी नहीं आता। तभी पता चलता है कि बिजली गुल है। मनोज कुमार, तरसेम लाल व पवन ने बताया कि बिजली कट के कारण लोग बेहद परेशान हैं।
लोगों ने बिजली की सप्लाई सुचारु करवाए जाने की मांग की है। बिजली बोर्ड अधोया के एसडीओ आदित्य शुक्ला ने बताया कि कई दिन तक बिजली की तारें ठीक की गई और खंभे लगाए गए। इस दौरान पेड़ों की कटाई की जा रही है। अब बिजली की सप्लाई सुचारु की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hj747D

Please do not enter any spam link in the comment box.