नारायणगढ़ के साईं मंदिर में वीरवार को बर्तन बैंक का शुभारंभ एसडीएम अदिति ने किया। यहां से कोई भी व्यक्ति या संस्था विवाह समारोह और भंडारे के लिए नि:शुल्क बर्तन लेकर उनका उपयोग कर सकेंगे। बर्तन बैंक का देखरेख एवं संचालन साईं धाम सेवा समिति करेगी। बर्तन बैंक में आढ़ती एसोसिएशन व राइस मिल एसोसिएशन नारायणगढ़ ने स्टील के बर्तन उपलब्ध करवाए हैं। इन एसोसिएशन ने 500 प्लेटें, 500 चम्मच और 500 गिलास व 4 बाल्टियां दी हैं।
एसडीएम ने कहा कि संस्थाएं, ग्राम पंचायतें और नगरपालिका पार्षद पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग स्वयं भी न करें और दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करें। समिति के प्रधान मनीष मित्तल ने कहा कि बर्तन बैंक खुलने से लोगों को लाभ होगा और पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेट, कप के प्रयोग पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम सिक्योरिटी राशि पर कोई भी व्यक्ति बर्तन प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर पार्षद सुधा शर्मा, साईं धाम सेवा समिति के सदस्य, राइस मिल एसोसिएशन व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी नीरज अग्रवाल, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन ओपी चानना, अशोक कालड़ा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fsnZ6j

Please do not enter any spam link in the comment box.