कोरोना के चलते सभी स्कूल बंद हैं। विद्यार्थी घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड लगातार विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बोर्ड द्वारा कोविड-19 पर विद्यार्थियों के लिए दो चरणों में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिससे सभी विद्यार्थियों को कोरोना महामारी से जागरूक करना ही उद्देश्य है। क्विज में विद्यार्थी मोबाइल या डेस्कटॉप से प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता 6 जून को आयोजित करवाई जाएगी।
क्विज के लिए विद्यार्थियों को रखा जाएगा तीन ग्रुप में
क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों बोर्ड की वेबसाइट पर न्यूज सेक्शन में गो फॉर मॉक टेस्ट ऑफ क्विज ऑन कोविड-19 पर क्लिक करें। एक नया विंडो ओपन होगा यहां अपने क्लास के ग्रुप अनुसार अपनी श्रेणी चुनकर डिटेल भर दें। इस प्रतियोगिता में छठी से 12वीं तक के बच्चे शामिल होंगे। जिसे तीन ग्रुप में बांटा गया है। पहला ग्रुप कक्षा 6 से 8वीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12 तक होगा। एक घंटे की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से 100 मल्टीपल प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक अंक का होगा। गलत जवाब पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रथम चरण के प्रतियोगियों को बोर्ड ई-प्रमाण पत्र देगा।
दूसरे चरण में करना होगा निबंधात्मक परीक्षा को पास
दूसरे चरणों की परीक्षा में निबंधात्मक होगी। इसमें पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। सुविधानुसार परीक्षार्थी उत्तर टाइप कर नोट बुक या पेपर पर लिखकर बोर्ड के व्हाट्स एप नंबर पर भेजना होगा। प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को कंप्यूटर लैपटॉप दिए जाएंगे। जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को बोर्ड की ओर से कंप्यूटर टैबलेट दिए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dumqnw
Please do not enter any spam link in the comment box.