काेराेना के चलते काेर्ट में अर्जेंट केस ही लिए जा रहे थे, लेकिन अब नॉन-अर्जेंट केसों के लिए भी शेड्यूल तय किया गया है। कोर्ट ने दोनों तरह के केसों का नया शेड्यूल जारी किया है। शुक्रवार से इसके मुताबिक ही काम होगा। जिला एवं सत्र न्यायालय ने कोर्ट में स्टे मेटर, जमानत व प्रोटेक्शन जैसे मामलों के लिए रोजाना सुबह 10 बजे का समय तय किया है।
इसी प्रकार सिविल केस, सिविल अपील व एमएसीटी केसों में दोपहर 12 से 1 बजे तक और इसके बाद 1 बजकर 40 मिनट से 3 बजे तक कामकाज होगा। हालांकि, प्रत्येक कैटेगरी के अधिकतम 10 केस ही लिए जाएंगे। फैमिली मामलों में एचएमए व मेंटेनेंस के केस सुबह 10 से 12 बजे तक प्रत्येक कैटेगरी में अधिकतम 10 लिए जांएगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BVZ0tn

Please do not enter any spam link in the comment box.