सिटी कैथ माजरी के युवक में संपर्क में आई उसकी बुआ दो दिन पहले रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंची। युवक का पॉजिटीव आया तो बुआ की कांटेक्ट हिस्ट्री के बाद वीरवार को सिटी तहसील में एहतियात के तौर पर सोमवार तक पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई। तहसील को सेनिटाइज कराया गया। अब तहसील कर्मियों का कोरोना टेस्ट होगा।
दिल्ली से अपनी बुआ का मकान बेचने के लिए युवक कैथ माजरी में 15 दिन पहले आया था। बुआ मंगलवार को रजिस्ट्री कराने के लिए सिटी की तहसील ऑफिस पहुंची थी। यहां पर वह कई कर्मियों के संपर्क में आई। जग्गी कॉलोनी के प्रापर्टी डीलर को घर बेचने के बाद युवक और बुआ दिल्ली चले गए, लेकिन बुधवार को जब युवक का टेस्ट पॉजिटिव आया तो स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की। इसके बाद युवक के संपर्क में आए प्रॉपर्टी डीलर, डीड राइटर, रजिस्ट्री क्लर्क, रजिस्ट्री के लिए फोटो खींचने के अलावा नंबरदार और अन्य कर्मी उसके संपर्क में आ चुके थे।
तहसीलदार विक्रम सिंगला ने सभी डीड राइटर्स को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई रजिस्ट्री लिखवाने के लिए आता है तो उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए और उसके हाथ सेनेटाइज कराए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30yxCvH

Please do not enter any spam link in the comment box.