महिला थाना प्रभारी ने बिना मास्क पकड़ा तो जुर्माना देने आनाकानी की एक्टिवा का चालान काटने लगे तो हो गई बेहोश, 500 रुपए तो फिर भी लगे
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

महिला थाना प्रभारी ने बिना मास्क पकड़ा तो जुर्माना देने आनाकानी की एक्टिवा का चालान काटने लगे तो हो गई बेहोश, 500 रुपए तो फिर भी लगे

वीरवार काे महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बिना मास्क घूम रहे लाेगाें के चालान काटे। उन्होंनेअपनी टीम के साथ जगाधरी गेट से पैदल चलीं और दाल बाजार तक चेकिंग करते हुए चालान काटे। जब टीम जगाधरी गेट के पास पहुंची ताे एक महिला एक्टिवा पर बुजुर्ग महिला के साथ जा रही थी। महिला ने मास्क नहीं पहना था। जैसे ही महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने महिला काे मास्क न पहनने पर चालान काटने की बात कही ताे महिला आनाकानी करने लगी।

थाना प्रभारी ने तभी चालान बुक मंगवाई और महिला काे एक्टिवा के कागज दिखाने की बात कही। महिला के साथ आई बुजुर्ग हाथ में 500 रुपए लेकर खड़ी थी, लेकिन उसी दाैरान बुजुर्ग महिला बेहोश हाे गई। इस एक्टिवा सवार महिला का मास्क न पहनने पर 500 रुपए का चालान किया गया। उसे मास्क भी दिया गया। टीम ने जगाधरी गेट से दाल बाजार तक 5 लाेगाें के चालान किए।

सिटी व कैंट में बिना मास्क के घूम रहे 38 लोगों के किए चलान

कैंट में बिना मास्क घूम रहे लोगांे के चालान के लिए नप ने 3 टीमों का गठन किया है। अलग-अलग क्षेत्रों में टीमों ने बिना मास्क घूम रहे 24 लोगों के चालान किए। वहीं सिटी में नगर निगम की टीम ने बिना मास्क घूम रहे 14 लाेगाें के वीरवार को चालान किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the woman in-charge of the police station caught the mask, then she was unconscious if she started cutting the invoice of the Activa for paying the fine.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ztCG9M
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------