16 मिनट में गैस कटर से एटीएम काट 12 लाख रुपए ले गए बदमाश
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

16 मिनट में गैस कटर से एटीएम काट 12 लाख रुपए ले गए बदमाश

अज्ञात कार सवार चोरों ने बीती रात दोसड़का स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को गैस कटर से काट कर 12 लाख रुपए चाेर कर लिए। चोर इतने शातिर थे कि 16 मिनट में ही वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए। वारदात का खुलासा उस समय हुआ जब चौकीदार ने एटीएम बूथ का शटर खुला देखा। चौकीदार ने मामले की सूचना मुलाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। वीरवार को सुबह सीन ऑफ क्राइम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके का दौरा किया। चाेरी की वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। करीब 4-5 चाेर बिना नंबर की स्विफ्ट कार में आए थे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वारदात बुधवार रात 1 बजकर 39 मिनट पर एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार दोसड़का चौंक की तरफ से आई और घूमकर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने आकर खड़ी हो गई। तभी कार से दो युवक उतरे। एक युवक ने कार को बैक करके एटीएम बूथ के सामने खड़ा कर दिया और दूसरा युवक सड़क की ओर पहरा देता दिखाई दिया। करीब 5 मिनट चोरों ने स्थिति का जायजा लिया और उसके बाद 1 बजकर 47 मिनट पर चोरों ने कार की डिक्की से गैस कटर निकाला और एटीएम बूथ के शटर का ताला काट दिया।

शटर उठाकर एक युवक एटीएम बूथ में दाखिल हाे गया। कुछ देर बाद दूसरा युवक भी अंदर दाखिल हुअा और उसने कैमरे पर स्प्रे कर दिया। 1 बजकर 55 मिनट पर चोर वारदात को अंजाम देकर कार में फरार हो गये। बैंक के रिकाॅर्ड के हिसाब से चोराें ने एटीएम से 12 लाख 5 हजार 200 रुपए चाेरी किए हैं। जानकारी के मुताबिक चोर वारदात को अंजाम देने के बाद यमुनानगर की ओर रवाना फरार हुए।

2 बजकर 31 मिनट पर चौकीदार पहुंचा
सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक रात 2 बजकर 31 मिनट पर मार्केट का चौकीदार बैंक के सामने पहुंचा तो उसने एटीएम बूथ का शटर खुला देखा। उसने तभी इस मामले की सूचना मुलाना पुलिस को दी। ठीक 2 बजकर 40 मिनट पर मुलाना पुलिस की गाड़ी बैंक के सामने पहुंची और जांच-पड़ताल की। चोरों ने एटीएम का ताला तोड़ने की बजाए गैस कटर से एटीएम के एक कोने पर उपर से नीचे तक कट लगा दिया। जिससे एटीएम आसानी से खुल गई।
5 जून को डाले थे एटीएम में 15 लाख
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि 5 जून को एटीएम में 15 लाख रुपए डाले गये थे। उस दिन एटीएम में 3 लाख 53 हजार 500 रुपए थे अाैर 15 लाख डालने के बाद एटीएम में 18 लाख 53 हजार 500 रुपये हो गये थे। उन्होंने बताया कि जिस वक्त चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, तब एटीएम में 12 लाख 5 हजार 200 रुपये बकाया थे और चोरी सारी नकदी चुरा कर ले गये हैं। मैनेजर के मुताबिक एटीएम पर रात में कोई चौकीदार नहीं रहता, एटीएम बंद ही रहता है।
दोसड़का पर दो बार हो चुका चोरी का प्रयास
दोसड़का पर एटीएम से चोरी का दो बार प्रयास हो चुका है। बीती 8 मई को भी चोर से दोसड़का स्थित एसबीआई के एटीएम से नकदी चुराने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था। मुलाना पुलिस ने इस मामले में सिरसगढ़ के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बता दें कि यही व्यक्ति इससे पहले हुई वारदात में भी आरोपी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ATM cutter took Rs 12 lakh from gas cutter in 16 minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37nsXOF
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------