गर्मी के बीच शहर के लोगों को एक वक्त ही पानी से संतोष करना पड़ेगा, क्योंकि पब्लिक हेल्थ विभाग के कनाल पावर हाउस के 2 फिल्टर खराब हो चुके हैं। इसलिए विभाग सुबह ही पानी की सप्लाई देगा, जबकि शाम को पानी नहीं अाएगा। शहर में कनाल बेस्ड पानी सप्लाई होता है।
वाटर प्यूरीफाई करने के लिए कनाल पावर हाउस में डब्ल्यू टीपी के 12 फिल्टर लगाए गए हैं, जिनमें से 2 खराब हो गए हैं। पानी सप्लाई का लोड 10 फिल्टर पर पड़ेगा, इसलिए पानी की सप्लाई को एक वक्त किया गया है। जो फिल्टर ठीक हैं वह पूरी तरह से पानी को शुद्ध नहीं कर पाएंगे। इस्माइलाबाद में विभाग का वाटर वर्क्स है, लेकिन वहां पर बिजली कट लगने के कारण वह पूरी तरीके से नहीं चल पाता। इसलिए दोनों टाइम पानी की सप्लाई विभाग के लिए संभव नहीं है।
जरूरत के अनुसार पानी एकत्रित करें : गाबा
पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन दिनेश गाबा ने बताया कि कनाल पावर हाउस पर तकनीकी कार्य के चलते पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे सुबह आवश्यकता अनुसार ही पानी एकत्र करें, ताकि उन्हें दिन में पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
जानें : आपके इलाके में कितने बजे आएगा पानी
घास मंडी से पानी की सप्लाई सुबह 5 से 7:30 बजे तक है। मंडी हौज से पानी की सप्लाई सुबह 4:30 से 6 बजे तक होती है। इसमें सराफा बाजार, हलवाई बाजार, पटेल रोड क्षेत्र, कोतवाली बाजार शामिल है। जगाधरी गेट से पानी की सप्लाई सुबह 4:30 से 6 बजे तक होती है। इसमें राम नगर और पालिका विहार के अलावा अन्य एरिया शामिल हैं। 14 नंबर वाटर वर्क्स (एनपी सिंह अस्पताल) से पानी की सप्लाई सुबह 5:30 से 7 बजे तक होती है। इसमें कपड़ा मार्केट एरिया, रेलवे रोड, इंद्रपुरी, रविदास माजरी, नदी मोहल्ला, बांस बाजार शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30yxE6N

Please do not enter any spam link in the comment box.