अम्बाला में एक दिन में रिकॉर्ड 24 पॉजिटिव, एक की मौत; दिल्ली से नानी के घर आई युवती की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, मां-बहन और भाई भी संक्रमित मिले
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

अम्बाला में एक दिन में रिकॉर्ड 24 पॉजिटिव, एक की मौत; दिल्ली से नानी के घर आई युवती की मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट, मां-बहन और भाई भी संक्रमित मिले

अम्बाला में वीरवार को एक ही दिन में 24 कोरोना पॉजिटिव केस आने का रिकॉर्ड बना। इनमें 5 महिलाएं, 4 बच्चे व एक 72 साल का बुजुर्ग शामिल हैं। इससे पहले 4 मई को एक साथ 23 केस मिले थे। दिल्ली से तोपखाना परेड में नानी की घर आई 23 वर्षीय युवती की मौत के दो दिन बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी।

सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि युवती दवा प्रतिरोधी तपेदिक (टीबी) से पीड़ित थी और इलाज के लिए यहां आई थी। सस्पेक्टेड केस होने पर उसे मुलाना की एमएम कोविड यूनिट में भर्ती करवाया गया। जहां 9 जून को मौत हो गई। पूरे प्रोटोकॉल के साथ तोपखाना-पंजोखरा रोड पर स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। युवती की 45 वर्षीय मां, 20 साल की बहन व 18 साल का भाई इसे कार से 8 जून को अम्बाला के तोपखाना परेड लेकर आए थे। अब इन तीनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर एमएम कोविड यूनिट में आइसोलेट किया गया है।
जिले में कोरोना का आंकड़ा 146 पहुंच गया है। अभी 408 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इससे पहले 67 वर्षीय हरजीत कोहली और रतनगढ़ की 63 वर्षीय संतोष की मौत हुई थी। दोनों को मल्टीपल बीमारियां थी।

कोरोना की बढ़ती चेन ने छीना हमारे शहर का चैन

बजाजा बाजार के दुकानदार की और लंबी हुई संक्रमण चेन, बेटी व वर्कर का भाई भी पॉजिटिव
बजाजा बाजार का जो गारमेंट शॉप संचालक कोरोना संक्रमित मिला था, उनकी 9 साल की बेटी व दुकान पर काम करने वाले वर्कर के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दुकानदार के पिता व छोटा भाई भी संक्रमित हो चुके हैं। दुकान पर काम करने वाले 5 वर्कर 9 जून को संक्रमित मिले थे। इनमें एक वर्कर सिमरन विहार (बीडी फ्लोर मिल के पीछे) का रहने वाला है। अब इस वर्कर का 26 वर्षीय भाई संक्रमित हो गया, जो गोबिंदनगर में एक हैंडीक्रॉफ्ट शॉप पर वर्कर है। कोरोना की अब तक की यह सबसे बड़ी चेन (10 केस) सामने आई है। इससे पहले आहलूवालिया बिल्डिंग की कैंसर पीड़ित समेत उनके संपर्क वाले कुल 8 संक्रमित हुए थे।
9 साल की बेटी को कैंट सिविल अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई थी, दोबारा पॉजिटिव आई रिपोर्ट
बजाजा बाजार के गारमेंट शॉप संचालक की बेटी को 7 जून को बुखार के बाद एडमिट किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सस्पेक्टेड मानते हुए कैंट सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा था। बच्ची के चाचा के मुताबिक 8 जून को उनकी भतीजी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी और उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। अब बच्ची को बुखार नहीं था। 9 जून को उसका सैंपल लेकर घर भेज दिया गया था। अब अस्पताल ने रिपोर्ट पॉजिटिव बताई है। परिजनों ने अभी बच्ची को घर पर ही रखा हुआ है।

स्वीट शॉप संचालक की भी बढ़ रही चेन, अब भाई संक्रमित
सिटी के जगाधरी गेट पर स्वीट्स शॉप संचालक का 41 वर्षीय भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। यह परिवार कैंट के सदर बाजार एरिया का रहने वाला है। स्वीट्स शॉप संचालक का मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी पत्नी व बेटी भी संक्रमित हो चुके हैं।

कैंट सिविल के डायलिसिस सेंटर से चौथा पॉजीटिव केस
कैंट के सिकलीगर मोहल्ला माया वाला चौक का 36 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। वह हफ्ते में 3 बार कैंट सिविल अस्पताल में डायलिसिस लेने जाता है। 9 जून को सैंपल हुआ था। इससे पहले ठरवा का किसान, रतनगढ़ की महिला, कुरुक्षेत्र के जंधेड़ी की महिला भी डायलिसिस विंग से पॉजिटिव मिली थी। संक्रमित मिले युवक के परिवार में मां, बहन, पत्नी व दो बच्चों के सैंपल लिए हंै।

शास्त्री कॉलोनी में स्वास्थ्य मंत्री विज के घर से तीन गली दूर युवती पॉजिटिव
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शास्त्री कॉलोनी में महाराष्ट्र से आई 24 वर्षीय बीटेक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। वह 5 जून को फ्लाइट से मुंबई से चंडीगढ़ आई थी। वहां से भाई कार में लेकर आया। उसने खुद को होम क्वारेंटाइन कर रखा था। 9 जून को सैंपल हुआ। युवती का घर विज की कोठी से तीन गली दूर है। युवती के पिता की रेलवे कॉलोनी में मिठाई की दुकान है। युवती के संपर्क में माता-पिता, भाई, चाचा-चाची व उनके दो बच्चे हैं।
8 काे दिल्ली से आए परिवार के 5 सदस्य पॉजिटिव, निगेटिव बेटी भी साथ गई
8 जून काे जनशताब्दी एक्सप्रेस से आए कैंट की शिव विहार कॉलोनी के परिवार में 5 पाॅजिटिव मिले हैं। इसमें 40 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 35 वर्षीय पत्नी 11 व 5 साल का बेटा व 4 साल की बेटी शामिल है। जबकि 10 वर्षीय एक बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बच्ची को भी परिवार अपने साथ मुलाना के एमएम कोविड यूनिट में ले गया है। परिवार ने 9 जून को कैंट अस्पताल में सैंपल कराया था। मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला यह परिवार होली से पहले दिल्ली गया था और लॉकडाउन के चलते नहीं आ पाया था। परिवार का मुखिया चुड़ियों व चश्मे की फड़ी लगाता है। इस परिवार के संपर्क में कच्चा बाजार चिड़ीमार मोहल्ला के दंपती व उनके तीन बच्चे हैं।
नोएडा से लाैटा युवक व दिल्ली से लौटा बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित

  • सिटी के मॉडल टाउन का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा की ट्रैवल हिस्ट्री वाला युवक किंग फिशर में क्वारेंटाइन था।
  • बराड़ा के गांव हरियौली का 72 वर्षीय व्यक्ति की दिल्ली ट्रैवल हिस्ट्री है। 7 जून को ट्रेन से अम्बाला आए व ऑटो से अपने गांव पहुंचे। उनके 4 कांटेक्ट हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तोपखाना-पंजोखरा रोड पर बने श्मशान में युवती का संस्कार हुआ तो किसी को अंदर नहीं जाने दिया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UyRLOu
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------