पंचायत में कहासुनी के कुछ घंटे बाद ही फौजी ने घर के बाहर आए युवक की गोली मार की हत्या
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पंचायत में कहासुनी के कुछ घंटे बाद ही फौजी ने घर के बाहर आए युवक की गोली मार की हत्या

गांव सुनारिया कला में 35 वर्षीय देवेंद्र उर्फ फूला की गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में पार्षद संतोष के घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के ही एक रिटायर्ड फौजी राजू पर है। मामले में पार्षद संतोष के पति रामू पर भी वारदात में शामिल होने के आरोप लगे हैं। फायरिंग के दौरान एक गोली पास से गुजर रहे गांव पिलाना के अंकित की बाजू में भी लगी। अंकित की सुनारिया में ननिहाल है। वो स्कूटी पर वहीं जा रहा था।

पुलिस जांच में देवेंद्र हत्याकांड की जो वजह सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि एक दिन पहले गांव के पेयजल बूस्टर के कीमैन के साथ मारपीट हुई थी। इसमें देवेंद्र उर्फ फूला पर आरोप लगा था। गुरुवार को मामले में गांव में पंचायत हुई। इसमें पार्षद पति और रिटायर्ड फौजी राजू कीमैन के पक्ष में थे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र और उसके साथियों की पंचायत में इस पर राजू और पार्षद पति रामू के साथ कहासुनी हुई थी। मारपीट होने की बात भी सामने आ रही है। इसके बाद दोनों पक्ष अपने घर आ गए। दोपहर के वक्त जब देवेंद्र बाइक पर अपने एक साथी के साथ गांव में जाते समय फौजी राजू के घर के पास पहुंचा तो सामने से कार में आए राजू ने उन पर फायरिंग कर दी। पूरी वारदात पड़ोस के ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर फरार हो जाता है। थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने देवेंद्र के पिता सतबीर के बयान पर रिटायर्ड फौजी राजकुमार उर्फ राजू, पार्षद प्रतिनिधि रामू सुनारिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

मछली पालन के लिए जाेहड़ का ठेका ले रखा था देवेंद्र ने

मृतक के पिता सतबीर के अनुसार उसके बेटे देवेंद्र ने अपने साथी बहु जमालपुर के सोमबीर के साथ साझेदारी में सुनारिया में पंचायती जोहड़ को मछली पालन के लिए ठेके पर ले रखा था। बुधवार को पेयजल बूस्टर के कीमैन कंवरपाल के साथ देवेंद्र की कहासुनी हुई थी। पार्षद प्रतिनिधी रामू ने कंवरपाल के साथ मिल देवेंद्र के खिलाफ शिकायत दे दी। गुरुवार दोपहर को जब देवेंद्र अपने एक साथी के साथ बाइक से गांव में जा रहा था तो राजू ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सतबीर के अनुसार वारदात के समय वो देवेंद्र से थोड़ा पीछे दूसरी बाइक पर था। उसने पूरी घटना होते देखी।

कई साल पहले मर्डर का केस दर्ज हुआ था देवेंद्र पर

देवेंद्र उर्फ फूला ने कई साल पहले अपने गांव के ही एक युवक के मर्डर का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद अब देवेंद्र जेल से बाहर आया हुआ था। देवेंद्र तीन बहनों के इकलौता भाई है। देवेंद्र के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cTjmAu
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------