आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कार में बैठे साथी के कहने पर मारी थी टक्कर
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कार में बैठे साथी के कहने पर मारी थी टक्कर

जाटल रोड आठ मरला चौक के पास जानबूझकर कार की टक्कर मारकर एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) जोगेंद्र सिंह की हत्या के मामले में सीआईए-2 ने मंगलवार रात 9 बजे जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास से आरोपी कार ड्राइवर सावन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट व पुलिस हिरासत से भागने के 8 मामले दर्ज हैं।

बुधवार को सीआईए ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस को उससे अन्य मामलों के खुसाले होने की उम्मीद है। सीआईए का मानना है कि आरोपी ने किसी वारदात को अंजाम दिया होगा, पकड़ने के डर से ही वह वारदात करके भागा था।

टक्कर के बाद सिर के बल गिरा था एसपीओ
22 वर्षीय सावन पुत्र बलवान इसराना के कालखा गांव का रहने वाला है। 3 जून को वह गुड़गांव नंबर की एसेंट कार में था। आठ मरला चौक पर ट्रैफिक पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। होमगार्ड सुरेंद्र ने कार को रोकने का इशारा किया तो सावन ने कार रोक ली। धमकी दी कि गाड़ी चढ़ाकर जान से मार दूंगा। सुरेंद्र जैसे ही कार ड्राइवर से बात करने के लिए आगे बढ़ा तो उसने साथी के कहने पर एकदम तेज रफ्तार में कार बढ़ा दी।

सुरेंद्र ने साइड में होकर खुद को बचा लिया। फिर एसपीओ जोगेंद्र को जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर लगते ही वह बोनट पर जा गिरा। करीब 200 मीटर दूर ई-रिक्शा को टक्कर मारी। तब जोगिंद्र बोनट से उछलकर सिर के बल गिरे थे। ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर के पोेल से टकराया था। सोमवार को एसपीओ की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी सावन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30yXMhZ
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------