शादी की वर्षगांठ के दूसरे दिन ही पत्नी की मौत, 8 माह का बेटा व 2 साल की बेटी घायल
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

शादी की वर्षगांठ के दूसरे दिन ही पत्नी की मौत, 8 माह का बेटा व 2 साल की बेटी घायल

सिवाह रोहतक बाइपास नहर के पास मंगलवार दोपहर को बेकाबू पिकअप ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 8 माह का बेटा और 2 साल की बेटी घायल हो गए। बाइक ड्राइव कर रहे पति को भी मामूली चोट आई है। महिला की शादी को दो दिन पहले ही 3 साल पूरे हुए थे। पिकअप ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है।

जींद के मोरखी गांव निवासी दीपक मंगलवार को अपनी 21 वर्षीय पत्नी प्रियंका, 8 माह के बेटे भव्य और 2 साल की बेटी स्नेहा को लेकर बाइक से जाटल रोड पर साईं कॉलोनी निवासी जीजा संदीप के घर पर आया था। संदीप ने बताया कि थोड़ी देर रुकने के बाद वे पट्‌टीकल्याणा गांव में मामा की बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे।

रास्ते में रोहतक बाइपास नहर के पास पीछे से आई पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद प्रियंका के ऊपर से पिकअप का पहिया निकल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसको एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रियंका का बेटा व बेटी भी घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी मिल गई। जीजा ने बताया कि प्रियंका की शादी को सोमवार को ही तीन साल पूरे हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37kL5Jd
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------