जिले में बुधवार काे एक और पॉजिटिव मिला ताे वहीं 4 मरीजाें ने काेराेना काे हराया है। पॉजिटिव मिलने वाला 36 वर्षीय व्यक्ति बिशन स्वरूप काॅलाेनी का है। वह 5 जून को दिल्ली से अपने घर बिशन स्वरूप कॉलोनी में लौटा था। वह दिल्ली में ही बिजनेस करता है। उसने घर आने के दो दिन बाद एहतियात के ताैर पर सिविल अस्पताल में सैंपल कराया था। जहां दाे दिन बाद उसकी रिपाेर्ट बुधवार काे पॉजिटिव मिली। डॉक्टरों ने उसको खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर उसके पांच परिजनों को क्वारेंटाइन कर दिया है।
वहीं जिस गली में ये रहता था उसके कंटेनमेंट जाेन बनाने के लिए डीसी के पास सिफारिश भेजी है। इस एरिया में पुलिस का पहरा लगाकर लाेगाें की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजाें की संख्या 87 पहुंच गई है। विभाग के लिए राहत भरी खबर ये है कि रिफाइनरी के दोनों मार्केटिंग अधिकारियों, किशनपुरा की 54 वर्षीय पुरुष ने काेराेना से जंग जीत ली है। तीनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं पार्क अस्पताल से सेक्टर-13,17 के युवक की खानपुर से रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
सीएमओ डाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार को पानीपत जिला के रिफाइनरी के 22 व 26 वर्षीय दाेनाें युवकाें व किशनपुरा के 54 वर्षीय पुरुष के ठीक हाेने के बाद खानपुर मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब कुल 22 केस ही एक्टिव रह गए हैं। अब तक कुल 61 केसों की रिकवरी हो चुकी है। वहीं कुल 5510 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 5363 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को भी इनमे से 105 सैंपल भेजे गए हैं।
आयु वर्ग के हिसाब से किस वर्ग के ज्यादा मिले मरीज
- जिले में सबसे ज्यादा मरीज 21 से 30 साल की मिले। इज ऐज ग्रुप में 33 मरीज मिले, जिसमें 3 की मौत भी हुई।
- वहीं 18 ठीक हाेकर लाैट चुके है और 12 का इलाज जारी है।
- इसके बाद 31 से 40 साल के 20 मरीज मिले। इसमें 16 ठीक हुए और 4 का इलाज जारी है।
- 11-20 साल के ग्रुप में भी 14 मरीज मिले हैं। इनमें 1 युवती की माैत भी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fdiubs

Please do not enter any spam link in the comment box.