पसीना रोड पर स्थित एएफबी इंटर नेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नकली माउंटेन ड्यू कोल्डड्रिंक बनाने के मामले में बनाई गई एसआईटी में शामिल सीआईए-3 ने कुरुक्षेत्र के बाद बुधवार को जींद और पानीपत में छापेमारी की। जींद में भी आरोपियाें ने नकली ड्यू सप्लाई की है। मामले में 6 आरोपी अपने घरों से फरार हैं।
एक बड़े उद्यमी के पकड़े जाने से केस हाईप्रोफाइल हो गया। सियासी दखल के चलते बड़े अफसरों ने एसआईटी में शामिल सभी छोटे अफसरों की जुबान पर ताला लगा दिया। मामले में होटल ईट स्ट्रीट के मालिक अतुल सक्सेना व वधावाराम कॉलोनी निवासी गुलशन उर्फ गुल्लू को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया था। दोनों सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। मामले में नामजद पंकज अरोड़ा, नीरज अरोड़ा, कर्ण मदान, जितेंद्र थन्ही, सुरेश मलिक व सौरभ मनचंदा फरार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37ibg30

Please do not enter any spam link in the comment box.