![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/29/orig_3_1593369184.jpg)
तीन दिन जिले में मानसून हवा चलने के बाद अब मौसम ठिठक सा गया है। तापमान ताे ज्यादा नहीं बढ़ा लेकिन उमस ने पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। जबकि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया।
रविवार काे दिन में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा व आर्द्रता की मात्रा 42 फीसदी दर्ज की गई। इन दिनाें सामान्यत: अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहता है। गत वर्ष 28 जून काे अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। साेमवार काे आमतौर पर बारिश या गरज के साथ आसमान में बादल छा सकते हैं। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के फर्स्ट वीक में अच्छी बारिश के आसार हैं।
फसलों के लिए वरदान साबित होगी बरसात
मानसून सत्र में फिलहाल थाेड़ी ही बारिश हुई है, जबकि कृषि अधिकारियों के अनुसार बारिश की फसलों को दरकार है। जिला में उगाई जाने वाली फसलों के अनुसार जून-जुलाई की बारिश नरमा, बाजरा, धान व ग्वार की फसलों के लिए संजीवनी साबित होती है। इससे फसलों का फुटाव अच्छा होने से पैदावार में बढ़ौतरी की उम्मीद रहती है।
इसके अलावा पर्याप्त बारिश होने से भू-जल की बचत हो सकेगी और किसानों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। माैसम विभाग के अनुसार इस बार भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
सुरेंद्र पाल, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़ केंद्र ने कहा कि नॉर्दर्न रीजन में मानसून टर्फ थोड़ा-थोड़ा कमजोर पड़ा है। रविवार के बाद मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। इससे जुलाई के फर्स्ट वीक में अच्छी बारिश के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ab1Av2
Please do not enter any spam link in the comment box.