![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/28/2_1593368957.jpg)
जिले में रविवार को कोरोना के दो पेशेंट मिले। मॉडल कॉलोनी निवासी 20 साल के युवक व प्रोफेसर कॉलोनी के 75 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माॅडल कॉलोनी निवासी युवक नोएडा में मोबाइल कंपनी वीवो में काम करता है। वहां से 26 जून को ही आया था। आते ही उसने टेस्ट कराया। रविवार को उसकी रिपोर्ट आते ही उसे आइसोलेट कर दिया गया। वहीं उसके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया भी रविवार शाम को ही शुरू कर दी गई थी। उस एरिया को सील किया गया और सेनिटाइज कराया गया।
वहीं प्रोफेसर कॉलोनी के बुजुर्ग ठेकेदार है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने नहीं आई है। अब स्वास्थ्य विभाग उनके कॉन्टेक्ट व परिवार के लोगों के सैंपल लेगा। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि मॉडल कॉलोनी का युवक 12 जून को यमुनानगर से नोएडा गया था। वहां से 26 जून को आया था। आते ही उसका सैंपल भेजा गया था। वह संक्रमित मिला है। उनका कहना है कि रविवार को 133 रिपोर्ट आई थी। उसमें 132 निगेटिव हैं। इसमें एक रिपोर्ट कोरोना पेंशेंट के रिपीट सैंपल की है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आते ही उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। अब यमुनानगर में कोरोना के एक्टिव पेशेंट 32 हैं।
कुल संक्रमित 113 तो एक्टिव केस 32
यमुनानगर में कोरोना के नए केस आने की रफ्तार कमजोर पड़ती जा रही है। जोकि जिला वासियों के लिए राहत की बात है। वहीं इसमें बड़ी बात यह है कि पेशेंट ठीक होने की रफ्तार बढ़ रही है। जितने केस अब आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा पेशेंट ठीक हो रहे हैं। 20 जून को एक्टिव पेशेंट की संख्या 54 हो गई थी। वहीं 21 को इनकी संख्या 58 तक पहुंच गई थी। 22 जून को 61 और 23 को 66 हो गई थी। इसके बाद नए पेशेंट आने की रफ्तार कम हुई और रविवार को 32 एक्टिव पेशेंट ही रह गए थे। अब तक 113 संक्रमित हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NFhMrw
Please do not enter any spam link in the comment box.