संक्रमण से शहर बचाने काे संयुक्त व्यापार मंडल ने भीड़ काबू करने के लिए की घेराबंदी शुरू
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

संक्रमण से शहर बचाने काे संयुक्त व्यापार मंडल ने भीड़ काबू करने के लिए की घेराबंदी शुरू

काेराेना संक्रमण से शहर व बाजार बचाने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल ने व्यापारिक, औद्याेगिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों काे एक मंच पर आकर मुहिम चलाने का आह्वान किया है। मंडल ने डीसी धर्मेंद्र सिंह व एसपी मनीषा चाैधरी से भी सवाल किया है हमें बताएं पानीपत शहर समेत पूरे जिले काे किसके भराेसे छाेड़ा है।

इंसार बाजार की श्री प्रेम मंदिर वाली गली स्थित चेयरमैन दर्शन लाल वधवा की दुकान पर शनिवार काे संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें बाजार व शहर में काेराेना महामारी फैलने से राेकने के उपायाें पर चर्चा हुई। मंडल ने शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं काे एक मंच पर आकर काेराेना महामारी से बचाव के लिए अभियान चलाने का आह्वान किया। मंडल का कहना है कि जिला प्रशासन के प्रयासाें से लग रहा है कि जैसे हमें हमारे हालात पर छाेड़ दिया गया है। हमेंखुद ही अपने आप काे बचाना है।

सड़काें पर फेंके जा रहे मास्क काेराेना बम
मंडल चेयरमैन दर्शन लाल वधवा लाेग मास्क प्रयाेग करके सड़काें पर फेंक रहे हैं। प्रयाेग हुए मास्क काेराेना बम है। इन्हें प्लास्टिक लिफाफों में बांधकर ही फेंकें। मार्केट मेें घूमने वाले लाेग शहर काे नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब आपसी मतभेद भूला एक मंच पर आकर काेराेनाे के खिलाफ जंग करने का समय आ गया है। जाे संस्थाएं हमारे खिलाफ हैं, हम उन्हें भी साथ खड़ा करेंगे।

बाहर वाले हमारे दुश्मन नहीं, लेकिन स्क्रीनिंग जरूरी
इंसार बाजार देवी मंदिर राेड प्रधान सुशील भराड़ा ने कहा कि बाहर से जाने वाले लाेग हमाने दुश्मन नहीं है, लेकिन सभी की स्क्रीनिंग जरूरी है। सुबह व शाम के समय पार्काें में बहुत भीड़ हाे रही है। ये लाेग घूमने नहीं बल्कि शहर का नाश करने जमा हाे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंसार बाजार में बैठक करते संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGxy9D
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------