पूरा बाजार खुलने की छूट के साथ लग रहा जाम, छापाें के बाद भी साेशल डिस्टेंसिंग नहीं
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

पूरा बाजार खुलने की छूट के साथ लग रहा जाम, छापाें के बाद भी साेशल डिस्टेंसिंग नहीं

कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा हर दिन कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। जबकि हालात इसके विपरीत हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बेतरतीब खड़ी रेहड़ियों और आसपास के दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण ट्रैफिक जाम की वजह बना हुआ है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग टूटने से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बार बार चालान काटने, जुर्माना वसूलने और दुकानों को सील किए जाने के बाद भी निगम की कार्रवाई का असर बाजारों से गायब है।

चेतावनी का सायरन बजाती नगर निगम के अफसर आगे बढ़ते जाते हैं और पीछे से दोबारा बाजारों में सड़क के फुटपाथ के आगे तक दुकानें सज जाती हैं। ऐसी स्थिति रेलवे रोड, झज्जर रोड, भिवानी रोड, किला रोड, माल गोदाम रोड और गोहाना अड्‌डा आदि इलाकों की है। इन बाजारों व चौक-चौराहों पर पहले दुकानदार अतिक्रमण अपनी दुकान सजाता है। उसके बाद उनकी मर्जी से रेहड़ियां लगती है। ऐसे में ग्राहकों को मजबूरी में अपनी बाइक-स्कूटी सड़क पर खड़ी करनी पड़ती है। बाजारों की दोनों साइड वाहन खड़े होने से बाजार से पैदल निकलना कठिन हो जाता है। जिला उपायुक्त आरएस वर्मा के निर्देश कि प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। अंदर चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उनके अलग से अस्थाई पार्किंग बनाने की बात कही गई। इसके बाद भी सब कुछ राम भरोसे चल रहा है।

निगम टीम ने अभियान चला कई बाजारों में हटवाया अतिक्रमण
सरकार के आदेश पर गुरुवार को पूरा बाजार खुलने के बाद ट्रैफिक जाम की स्थितियां बेकाबू होती रहीं। कहने को चौक-चौराहों पर पुलिस भी तैनात मिली। फिर भी लोग देर तक जाम में फंसे रहे। गर्मी अधिक होने से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा है। इधर, नगर निगम की टीम ने गांधी कैंप की मुख्य बाजार, झज्जर रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, प्रताप चौक और पुरानी सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटवाया। लेकिन सच्चाई रही कि आगे आगे निगम का अमला पुलिस टीम के साथ बढ़ता रहा और पीछे से फुटपाथ तक दुकानें सज गईं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतक के भिवानी स्टैंड पर नाे-पार्किंग जाेन में सड़क पर खड़ी बाइकें व दुकानाें के आगे लगी रेहड़ी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cOYn1y
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------