किला रोड पेयजल लाइन में लीकेज, नाले जाम होने से सड़क पर इकट्ठा हाे रहा पानी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

किला रोड पेयजल लाइन में लीकेज, नाले जाम होने से सड़क पर इकट्ठा हाे रहा पानी

दिन में दो बार सप्लाई के समय जल जमाव के हालात से किला रोड बाजार के दुकानदार परेशान हो रहे हैं। वजह यहां पेयजल लाइन में लीकेज है। लीकेज से निकला पानी सड़क पर फैल रहा है। वहीं बाजार में पानी के निकासी नाले भी जाम पड़े हैं। इसलिए बाजार में रोड पर जलभराव से दुकानदार और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सिलसिला लॉकडाउन के पहले से चला आ रहा है। पानी की निकासी नहीं हो पाने से हल्की बरसात में भी सड़क पर पानी खड़ा रहता है।

दुकानदारों का कहना है कि संबंधित विभाग के फील्ड स्टाफ को कहने के बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे दुकानदारों के बीच आक्रोश बढ़ रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से गुरुवार की शाम 3 बजे की सप्लाई छोड़ने के कुछ मिनट बाद ही किला रोड बाजार की सड़क पर पानी जमा होने लगा। इससे ग्राहकों का दुकानों तक आना-जाना कठिनाई भरा हो गया। लाल मस्जिद के साथ शुरू हो रही चौधरी मार्केट, हंस मार्केट, कृष्णा मार्केट व विद्या मार्केट आदि की लगभग 150 दुकानें और मुख्य सड़क के दोनों ओर की करीब 60 दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राेहतक के किला राेड बाजार में भरे पानी में से बचाव करके निकलते लाेग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uy4C3G
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------