शहर के परधाना मोहल्ला में चोर बिजली निगम के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से हजारों रुपए की नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। कर्मचारी का परिवार 13 दिन पहले ही गुरुग्राम में शिफ्ट हुआ है। थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परधान मोहल्ला के नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में 29 मई 2020 को वह अपने परिवार सहित गुरूग्राम शिफ्ट हो गया। पुराने अपने मकान पर ताला बंद करके गए थे। गुरुवार को पड़ाेसी ने ताला टूटे होने की सूचना दी। यहां आकर जांचा तो चाेर उनके यहां से एक सोने की चेन, 2 अंगूठी व 66 हजार रुपये की नकदी ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XVccr3

Please do not enter any spam link in the comment box.