तहसील कैंप के जवाहर नगर में पंजाब नेशनल बैंक के पास 61 वर्षीय गुरुद्वारे के पाठी गुरबचन सिंह की हत्या के मामले में 3 दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी बेटे इंद्रजीत से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कृपाण व बाइक बरामद की है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।
हत्या के बाद आरोपी बेटे ने कृपाण को इब्राहिम लोधी पार्क के पास झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत की निशानदेही पर बरामद कर लिया। गौरतलब है कि घर व दुकान में हिस्सा न मिलने से खफा छोटे बेटे इंद्रजीत ने पिता गुरबचन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने फुटेज व टेटू के आधार पर आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AdDujv

Please do not enter any spam link in the comment box.