बदमाश ने दुकानदार से 15 हजार रु. लूटे, पकड़ा तो स्कूटी से 300 मीटर तक घसीटा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

बदमाश ने दुकानदार से 15 हजार रु. लूटे, पकड़ा तो स्कूटी से 300 मीटर तक घसीटा

बरसत रोड पर नूरवाला अड्‌डे के पास मंगलवार रात को स्कूटी सवार एक बदमाश ने किराना दुकानदार से 15 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने बदमाश को पकड़ा तो वह दुकानदार को स्कूटी से करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बदमाश उनसे बोला कि नीली शर्ट पहने चोर ने 50 हजार रुपए, डॉक्यूमेंट चुराए, आपने भी वैसी ही शर्ट पहनी है। तलाशी के बहाने उसने लूटपाट की और भैंसवाल की तरफ भाग गया। वारदात में दुकानदार के पैर और हाथ पर चोट आई है।

दुकानदार ने अज्ञात पर सेक्टर 13-17 थाने में केस दर्ज कराया है। बदमाश स्कूटी पर भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। चीमा एन्क्लेव के सामने रहने वाले 57 वर्षीय अशोक कुमार खुटाना पुत्र लखमीदास की घर के नीचे खुटाना किराना स्टोर के नाम से करीब 30 साल से दुकान है। उन्होंने बताया कि जैन डॉक्टर वाली गली में ट्रांसफार्मर जलने के कारण दो दिन से बिजली नहीं थी। मंगलवार रात को ट्रांसफार्मर पर मरम्मत हो रही थी।

पानीपतरात करीब 8 बजे वह दुकान से पैदल ट्रांसफार्मर के पास जा रहे थे। गली में अंधेरा था। तभी सामने से स्कूटी पर एक युवक आया। पंवार डेंटल क्लीनिक के पास उसने अशोक को रोक लिया और उनके साथ वारदात की।

रुपए छीने तो मैंने पीछे से कॉलर पकड़ी तब वे मुझे घसीटते हुए ले गया
ट्रांसफार्मर की मरम्मत हो रही थी तो फोन आने पर मैं भी दुकान से वहां जा रहा था। गली में अंधेरा था। तभी सफेद स्कूटी पर एक युवक आया। उसकी उम्र 23 से 24 साल थी। मुझे बोला कि सिगरेट पी रहा था। तब नीले रंग की कमीज वाला आदमी एक्टिवा से कागजात व रुपए चोरी करके ले गया। तुमने भी नीले रंग की शर्ट पहनी है, तुम पर शक है, जेब चेक कराओ।

स्कूटी पर बैठे-बैठे ही वह मेरी तलाशी लेने लगा और जेब से जबरन 15 हजार रुपए छीन लिए। वह स्कूटी लेकर भागने लगा। तब मैंने पीछे से उसकी शर्ट की कॉलर पकड़ ली। तो वह मुझे स्कूटी से करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। शर्ट फटने पर मैं सड़क पर गिर गया और बदमाश भाग गया। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

घायल होने के बाद अशोक ने फोन कर बेटे प्रिंस को जानकारी दी। तब वह मौके पर पहुंचा और पुलिस काे सूचना दी। लोगों ने बाइक से उसका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को पुलिस व सीआईए ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कई कैमरों में बदमाश स्कूटी पर तेज रफ्तार में भागते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेेज लेकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। (जैसा कि अशोक ने बताया)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जख्मी दुकानदार। वारदात में दुकानदार के पैर और हाथ पर आई है चोट


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37k6IsU
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------