ईंट मार प्लंबर की हत्या, लाश देख भागा बेटा, पुलिस आने पर आया तो पिता का निकला शव
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

ईंट मार प्लंबर की हत्या, लाश देख भागा बेटा, पुलिस आने पर आया तो पिता का निकला शव

जाटल रोड पर पीपल वाली गली में गुरुवार रात करीब 1:45 बजे अज्ञात हत्यारे ने सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर प्लंबर की हत्या कर दी। शव को करीब 50 मीटर तक घसीटकर अंधेरे में दुकान के बाहर फेंक गया। प्लंबर का बेटा साथियों के साथ फैक्ट्री से नाइट ड्यूटी से लौट रहा था, तब गली मेंलाश देखकर वह घबराकर भाग गया। पुलिस के आने के बाद वह मौके पर गया।

तब देखा तो शव पिता का था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस उसी युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

घर से 200 मीटर दूर मिला संजय का शव
जाटल रोड पर मुखीजा कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी 45 वर्षीय संजय सैनी पुत्र मामन प्लंबर थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे घर से घूमने के लिए बाहर निकले थे। एक बार वह थोड़ी देर के लिए घर पर आए थे और 12:30 बजे फिर चले गए। घर से करीब 200 मीटर दूर पीपल वाली गली में अज्ञात आरोपी ने सीमेंट की ईंट से सिर व मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर संजय की हत्या कर दी। शव घसीटने से करीब 50 मीटर तक खून की लाइन बनी हुई है। गली में सीसीटीवी में एक युवक मोबाइल चलाते हुए नजर रहा है।

बेटे ने कॉलोनी के ही युवक पर जताया शक, पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
बेटे अनिल ने बताया कि करीब 7 दिन पहले वह खेत पर दो दोस्तों के साथ चिलम पी रहा था। वहां कॉलोनी का एक युवक भी था, जो चिलम में प्लास्टिक डाल रहा था। तब उसने घर जाने के लिए बोला। नहीं जाने पर साइकिल की हवा निकलने की बात कही। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। बाद में युवक व उसके बड़े भाई ने अनिल को फोन कर धमकाया था। इसको लेकर अनिल ने शक जताया कि पिता उसको लेने फैक्ट्री में आ रहे थे। तभी आरोपियों ने हत्या कर दी। इस पर पुलिस बड़े भाई को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। प्राथमिक पूछताछ में हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं मिली।

12 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जल्द किया जाएगा खुलासा
आठ मरला चौकी प्रभारी राजबीर ने बताया कि रात 2 बजे हत्या की सूचना मिली थी। बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास लगे करीब 12 सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। उसमें एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है, उसकी तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इस हत्या का खुलासा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थर्मल. सीसीटीवी में दिखा शव को घसीटने से सड़क पर दिखे खून के निशान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fkFxkq
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------