4 दिन बाद पानीपत में फिर एक साथ मिले काेरोना के 5 नए मरीज,मां के बाद डेढ़ वर्ष का बेटा संक्रमित
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

4 दिन बाद पानीपत में फिर एक साथ मिले काेरोना के 5 नए मरीज,मां के बाद डेढ़ वर्ष का बेटा संक्रमित

जिले में 4 दिन बाद एक बार फिर काेराेना के 5 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले 7 जून को एक साथ 5 मरीज मिले थे। कोरोना पाॅजिटिव में दिल्ली के रहने वाले 31 वर्षीय पिता और 5 वर्षीय बेटा, गांव सौंदापुर का 31 वर्षीय युवक, नाैल्था की काेराेना पाॅजिटिव महिला का डेढ़ साल का बेटा और राजीव काॅलाेनी की 62 वर्षीय बुजुर्ग काे काेराेना हुआ है।

इन केसाें काे खानपुर रेफर नहीं किया गया है। इनमें से 4 काेराेना पाॅजिटिव का इलाज पानीपत में ही चल रहा है, वहीं राजीव काॅलाेनी की महिला का इलाज उसके कहने पर निजी अस्पताल में चल रहा है। अब जिले में कुल 93 पाॅजिटिव केस हाे गए हैं। इनमें 63 की रिकवरी हुई है और 4 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। अब जिले में 26 एक्टिव केस हैं।

अनलाॅक-1 के 12 दिनाें में अब तक 31 केस मिले हैं। जाेकि कुल केसाें का तीसरा हिस्सा है। वहीं शुक्रवार काे दाे परिवाराें के सदस्याें काे काेराेना हाेने के बाद कुल 10 परिवाराें में अब काेराेना पहुंच गया है। इन 10 परिवाराें के 34 लाेग काेरेाना हाे चुका है।

महामारी के ताजा पांच मामलों में तीन की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है
दाे केस दिल्ली के: सीएमओडाॅ. संतलाल वर्मा ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले बाप-बेटा दाे दिन पहले पानीपत में आए थे। पानीपत में पत्नी का मायका है, लेकिन वाे एक हाेटल में रुके थे। एक प्राइवेट लैब में सैंपल कराया था। इसके बाद उनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव मिली। गुरुवार काे ये दाेनाें दिल्ली चले गए थे, क्याेंकि युवक के पिता की माैत हाे गई थी। अब शुक्रवार काे इनकाे वहां से लाकर पानीपत में एडमिट किया गया है।

अंबाला कोर्ट में गया था युवक: गांव साैंदापुर का 31 वर्षीय युवक अंबाला में पाॅजिटिव मिला है। उसने दाे दिन पहले अंबाला में ही अपनी सैंपलिंग कराई थी। युवक कोर्ट के किसी काम से अम्बाला गया हुआ था। इसका इलाज भी पानीपत के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

नाैल्था में महिला का बच्चा संक्रमित: नाैल्था गांव की काेराेना पाॅजिटिव महिला का एक डेढ़ का बेटा पाॅजिटिव मिला है। बता दें कि तीन दिन पहले जिले में नाैल्था गांव की 31 वर्षीय महिला पाॅजिटिव मिली थी। वह दिल्ली से अपने ससुराल में बच्चे के साथ लाैटी थी। बेटे की पाॅजिटिव रिपाेर्ट शुक्रवार काे मिली है। बच्चे का इलाज सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।

राजीव काॅलाेनी से एक केस: 62 साल की बुजुर्ग पाॅजिटिव मिली है। महिला ने अपना टेस्ट निजी अस्पताल के माध्यम से एक निजी लैब में कराया था। इस महिला के कहने पर ही इसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गन्नौर. सीएचसी में निरीक्षण करते एसडीएम ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zsIIHH
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------