मॉनसून आने से पहले मौसम में बढ़ रही नमी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान, दोपहर में हल्की बारिश ने दिलाई राहत
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

मॉनसून आने से पहले मौसम में बढ़ रही नमी, 39 डिग्री पहुंचा तापमान, दोपहर में हल्की बारिश ने दिलाई राहत

माॅनसून के दिन जैसे-जैसे पास आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे नमी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार काे नमी 71 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार इस बार माॅनसून 25 जून तक पानीपत में दस्तक दे सकता है लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।

राजस्थानी हवाओंके साथ आ रही धूल से तापमान बढ़ने के आसार बन रहे हैं। पिछले 5 दिनाें से गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान फिर से बढ़ना शुरू हाे गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी पर बने दाे साइक्लाेन के कारण हवा में आद्रता बढ़ती जा रही है। शुक्रवार काे आद्रता 71 प्रतिशत तक पहुंच गई। इस कारण लाेगाें के पसीने छूटने लगे। दिन का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। दाेपहर करीब एक बजे अचानक ही बादल छा गए। 40 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं का चलना शुरू हाे गया। इसके बाद बारिश हुई।

बीच-बीच में हाे सकती है बूंदाबांदी, चलेगी लू
माैसम विभाग के अनुसार 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने और छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। 14 जून से मौसम खुश्क और गर्म हाेना शुरू हाे जाएगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाे सकती है। हीट वेव चलने के भी आसार बन रहे हैं।

25 जून तक पहुंच सकता है माॅनसून : माैसम वैज्ञानिक
वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक डाॅ. ओपी दुबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर दाे साइक्लाेन बन गए हैं। इससे विंड पैटर्न चेंज हाे सकता है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं बंद हाेकर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। ये हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसका असर हरियाणा के जीटी बेल्ट पर पड़ेगा।

लाे प्रेशर का बनना शुरू हाे गया है। महाराष्ट्र की तरफ से मानसून मूव हाे रहा है। अगर यह मॉनसून यूपी की तरफ हाेते हुए आया ताे यह 25 जून तक पानीपत में पहुंच सकता है। अगर यह गुजरात में आकर वीक हाे गया ताे पानीपत में माॅनसून कुछ दिन की देरी से पहुंच सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
थर्मल. तेज बरसात के कारण पोल सहित ट्रांसफार्मर गिर गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hkUvc1
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------