पानीपत काे जल्द ही अल्ट्रा फायर स्टेशन मिलने जा रहा है। यह फायर स्टेशन बरसत राेड पर बनाया जाएगा। इसकी मूंजरी मिल गई है। इसके साथ ही जल्द ही 3 स्माॅल वाॅटर टेंडर भी शहर काे मिलने वाले हैं। ताकि तंग गलियाें में लगी आग काे वक्त रहते काबू किया जा सके। फायर ऑफिसर ने सेक्टर-25, हाली पार्क और बरसत राेड पर हाइड्रेंट पाॅइंट बनाए जाने की मांग की है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि पानीपत शहर औद्याेगिक नगरी है।
पिछले एक साल में शहर की कई बड़ी इंडस्ट्रियाें में आगजनी की घटना हुई है। फायर टेंडर की व्यापक व्यवस्था नहीं हाेने के कारण कराेड़ाें रुपए का नुकसान उद्यमियाें काे उठाना पड़ा है। बरसत राेड क्षेत्र में फायर स्टेशन न हाेने के कारण शहर से फायर टेंडर काे पहुंचने में करीब 20 से 30 मिनट का वक्त लग जाता था। इतनी देर में आग विकराल रूप धारण कर लेती थी। ऐसे में बरसत राेड पर अल्ट्रा फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग पिछले काफी समय से लंबित थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
जल्द ही बजट पास कराकर वहां पर जमीन चिह्नत कर ली जाएगी। ताकि जल्द से जल्द अल्ट्रा फायर स्टेशन बन सके। विधायक ने इसके साथ ही बताया कि इंसार बाजार, कलंदर चाैक, अमर भवन चाैक आदि शहर में कई घने क्षेत्र हैं। वहां पर आगजनी की घटना हाे जाने पर बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती थीं। तंग क्षेत्राें के लिए 3 स्माॅल फायर टेंडर भी जल्द ही मिल जाएंगी।
फायर ऑफिसर ने मांगे हाइड्रेंट पाॅइंट
इस माैके पर फायर ऑफिसर यादवेंद्र शर्मा ने सेक्टर-25, हाली पार्क और बरसत राेड पर हाइड्रेंट पाॅइंट बनाए जाने की मांग की। बताया कि शहर में एक भी हाइड्रेंट पाॅइंट नहीं है। इस कारण आग काे काबू करने में काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ता है। क्याेंकि गाड़ियाें काे री-फिल करने के लिए दूर-दराज क्षेत्राें में जाना पड़ता था या किसी इंडस्ट्री से मदद मांगनी पड़ती थी। इसलिए इंडस्ट्री से जुड़े क्षेत्र सेक्टर- 25 और हाली पार्क के पास हाइड्रेंट पाॅइंट्स की काफी जरूरत है।
68 कर्मचारियाें का अनुबंध बढ़ाया
फायर ऑफिसर ने बताया कि हरियाणा में लाॅकडाउन के दाैरान 68 कर्मचारियाें पर नाैकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था। विधायक के प्रयास के बाद उनका अनुबंध 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियाें काे पिछले कई साल से वर्दी नहीं मिली थी। उसकी भी मंजूरी मिल गई है। बताया कि लीडिंग फायर मेन का प्रमाेशन अटका हुआ है। वह अड़चन भी जल्द ही दूर हाे जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37qiHFp

Please do not enter any spam link in the comment box.