मुलाना मेडिकल कॉलेज के एमएम कोविड19 यूनिट में मरीजों की संख्या शुक्रवार को 109 पहुंच गई थी। हालांकि शाम होते-होते 14 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इनमें 11 करनाल के, 2 कुरुक्षेत्र के और एक अम्बाला का है। अम्बाला के जिस 40 वर्षीय व्यक्ति की छुट्टी की है, वह बोह गांव का है।
वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। 26 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोविड यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. एलएन गर्ग व आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ. मोहित सिंगला ने बताया कि शुक्रवार शाम तक कोविड यूनिट में 89 पॉजिटिव केस और 6 सस्पेक्टिड केस भर्ती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30dAhLp

Please do not enter any spam link in the comment box.