एक व्यक्ति जब गोरखपुर से वीरवार आधी रात को सिटी के रतनगढ़ स्थित किराये के घर पहुंचा तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। पत्नी ने कहा कि पहले कोरोना टेस्ट कराकर आओ। मकान मालकिन ने भी पत्नी का साथ दिया। शुक्रवार सुबह डॉक्टर्स की टीम व्यक्ति को एंबुलेंस में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची तथा उसके कोरोना टेस्ट के सैंपल लिए। दीपक गिरी पेंट का काम करता है। वह लॉकडाउन से पहले गोरखपुर अपने घर गया था। लॉकडाउन में वह फंस गया।
जब ट्रेन चली तो वह भी अम्बाला पहुंचा। रात को करीब 11 बजे जब वह अपने घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया तो पत्नी उठी। दीपक ने बताया कि जब उसने पत्नी को बार बार दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वह कहने लगी कि पहले कोरोना टेस्ट कराकर आओ। तभी वह घर के अंदर आने देगी।
दीपक ने रात को पुलिस को टेलीफोन किया, लेकिन पुलिस ने नहीं पहुंची। वह घर के बाहर ही अपने बैग लेकर बैठा रहा। इसी बीच किसी ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंची तथा उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की, लेकिन वह ठीक था। फिर भी टीम उसे एंबुलेंस में अपने साथ सिविल अस्पताल ले गई। उसे अस्पताल निगरानी में रखा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/377wWP7

Please do not enter any spam link in the comment box.