अमेरिका भेजने की बात कहकर जंगलों के रास्ते भेजने वाले एजेंट अम्बाला के बकनौर निवासी कप्तान सिंह पर अब शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक नंबर में अमेरिका भेजने के लिए 16 लाख रुपए लिए और युवक को जंगलों के रास्ते भेज दिया। अमेरिका में एंट्री करते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अब उसे वापस भेज दिया। एजेंट कप्तान सिंह पर 5 एफआईआर अम्बाला और एक कुरुक्षेत्र में पहले ही दर्ज हुई है।
हमीदा कॉलोनी निवासी अजयदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अम्बाला के बकनौर निवासी एजेंट कप्तान सिंह ने उसके दोस्त को अमेरिका भेजा था। उसने पिता को कहा था कि वह एक नंबर में उसके बेटे को अमेरिका भेज देगा। 16 लाख रुपए में बात तय हुई। मार्च 2019 में उसके पिता ने उसे 8 लाख रुपए उसके अम्बाला स्थित ऑफिस में जाकर दिए। उसे फ्लाइट से इकवाडोर देश भेजा। वहां से जंगलों के रास्ते मैक्सिको पहुंचाया। जैसे ही दीवार कूदाकर अमेरिका में प्रवेश किया तो उसे पकड़ लिया और वापस भारत डिपोर्ट कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ANgA24

Please do not enter any spam link in the comment box.