कतिया गौरव खेल उत्सव में विजेता महिलाये हुई सम्मानित
महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर कतिया गौरव खेल उत्सव में विजेता महिलाओं को मेडल ओर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
अनिल मल्हारे हरदा - अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरो पखवाडे का आज ग्राम छिदगांव तमोली में तिनका सामाजिक संस्था द्वारा महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मना कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की कोमल कमजोर छवि को मिथ्या बताकर समाज में खुद को समर्थ सक्षम आत्मनिर्भर बनाने वाली महिलाओं को संस्था के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
तिनका सामाजिक संस्था से अनिल मल्हारे ने बताया कि गत वर्ष हरदा मंडी प्रांगण में कतिया गौरव खेल उत्सव में 15 प्रकार के विभिन्न खेल आयोजित किए गए थे। जिसमें रस्सी कूद चकती फेक खो-खो कुर्सी दौड़ निशाने बाजी गोला फेक पीटू सहित अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ था। इस जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ग्राम छिदगांव तमोली की 30 बुजुर्ग महिलाओं ने सहभगिता निभाकर उत्क्रष्ट प्रदशर्न किया।
दिव्यांग संगीता बाई मल्हारे ने रस्सी कूद प्रतियोगिता में सामन्य प्रतिभागीयों को हरा कर रस्सी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया
प्रतिभागीयों में संगीता बाई मल्हारे पांव ने दिव्यॉग होने के बाबजूद भी रस्सी कूद में दो मिनट में 200 बार रस्सी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में रेशम बाई कवडे प्रथम कृष्णा बाई ढोके चम्मच दौड़ में प्रथम सूरज बाई कुर्सी दौड़ में प्रथम अरुणा बाई लीला बाई ये महिलाएं विजेता रही इन विजेता महिलाओं को आज महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर मुख्य अतिथि रितेश तिवारी मना मण्डलेकर कार्यक्रम प्रभारी अनिल मल्हारे द्वारा मेडल ओर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महिलाओं के प्रति बढ़ रही हिंसा को नियंत्रित करने का संकल्प लिया इस अवसर पर निशा रामकुचे लीला बाई त्रिवेणी बाई रमा बाई सुशील बाई रविन्द्र विजय काजवे शारदा बाई सहित अन्य उपस्थित रहे।
Please do not enter any spam link in the comment box.