सुषमा हुकुम बिल्लोरे महिला कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त
अनिल सेजकर हरदा- कतिया गौरव महिला मंडल हरदा द्वारा श्रीमती सुषमा हुकुम बिल्लोरे को महिला कांग्रेस सेवा दल में प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया। समाज की महिलाओं ने श्रीमती शुष्मा को प्रदेश में नेतृत्व दिए जाने जाने पर पुर्व विधायक डॉ रामकिशोंर दोगने का आभार भी व्यक्त किया।
ज्ञात है कि श्रीमति बिल्लोरे को महिला कांग्रेस सेवा दल में प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त का दायित्व उनके लम्बे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में जुटे रहने के कारण दिया गया है। इसके पहले भी वे कांग्रेस सेवा दल द्वारा गरीबों को गरम कपउे बॉटने,बच्चों को पुस्तकें बाटने,महिलाओं को एकजुट कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करने जैसे कार्यक्रमों में बढ चढ कर भाग लेती रहीं है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी की अनुशंसा पर प्रदेश सयुंक्त सचिव नियुक्त किया गया। उनके स्वागत सम्ममान करने पहुचे शुभचिंतकों में बसु नागले,राजकुमारी पाटनरे,रंजना कुल्हारे,रामवती पटनारे,शिवानी सेजकर,प्रमिला ओनकर,राजेश्वरी बिलारे,रितु नागले,अनिता दमाड़े,निशा ओनकर,छवि कुल्हारे,अक्षया बिलारे,ज्योति सेजकर,रोशनी सेजकर,योगेश बिलारे,नारायण पटनारे,विनोद कुल्हारे,रामबिलास बिलारे,दौलतराम सेजकर,धनराज पटनारे,ओमप्रकाश नागले,सुन्दरलाल नागले,प्रवीण ओनकर,विजय बिलारे,अभय पटनारे,मनोज सेजकर,आयुष पटनारे,विनोद सेजकर,गौरव पटनारे,सत्यनारायण डोंगरे,अनिल सरवरे,अरविंद्र धार्मिक,अंकित धार्मिक,प्रेम पाटनकर,धन्नालाल ओनकर,चुन्नीलाल दमाड़े,सौरव पटनारे,सुजल मंडलेकर व अनिल सेजकर सहित कतिया समाज जन कल्याण समिति,कतिया गौरव परिवार के लोग बडी संख्या में उपस्थित हुए।
Please do not enter any spam link in the comment box.