कलेक्टर ने जारी किए आदेश
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी राजधानी के स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट लगती है, वे 9 बजे से लगेंगे। इससे पहले प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर को स्कूल टाइम बदलने के निर्देश दिए थे।
MP बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, इसे बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाले एग्जाम का टाइम बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है।
सागर में सुबह 9.30 बजे स्कूल लगेंगे। रीवा में 5th क्लास तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से लगेंगे। भिंड में एक हफ्ते पहले ही स्कूल टाइम सुबह 10.30 बजे किया जा चुका है। सीधी में भी नर्सरी से 5th क्लास तक के स्कूल का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है। सतना में क्लास 5th तक के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया गया है। विदिशा में क्लास 5th तक के स्कूल सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। शिवपुरी कलेक्टर ने 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान घना और हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसमें रीवा, सागर, चंबल, ग्वालियर, भिंड, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, डिंडोरी और दतिया में शामिल हैं।
अगले दो दिन ऐसा ही मौसम
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इधर, मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों जैसे जबलपुर, नर्मदपुरम, बैतूल, पचमढ़ी, भोपाल इंदौर में कहीं-कहीं बादल और हल्की बारिश हो सकती है।
Please do not enter any spam link in the comment box.