![](https://www.blogger.com/img/transparent.gif)
नई दिल्ली| माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की संविधान के खिलाफ हालिया टिप्पणी को भविष्य के लिए 'खतरनाक संकेत' करार दिया है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जयपुर में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने 1973 के केशवानंद भारती मामले में अपने फैसले से गलत मिसाल कायम की है।
सीताराम येचुरी ने जगदीप धनखड़ की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह न्यायपालिका पर अभूतपूर्व हमला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने संसद की स्थापना की है और कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका अपने अधिकार और शक्ति संविधान से ही प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च है और बहुमत की निरंकुशता का प्रयोग करने वाली कोई भी सरकार हमारे गणतंत्र की मूल संरचना को कमजोर नहीं कर सकती है। माकपा नेता ने कहा कि उपराष्ट्रपति उसी संविधान की सर्वोच्चता पर सवाल उठा रहे हैं जिसके तहत उन्होंने पद संभाला था।
येचुरी ने समझाया कि संविधान की केंद्रीयता
Please do not enter any spam link in the comment box.