Vande Bharat Train: देश को मिली सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से दिखाई हरी झंडी
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

Vande Bharat Train: देश को मिली सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat Train: हावड़ा स्टेशन से पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर अपनी साथियों के साथ ट्रेन के डिब्बे से सफर कर रही एक छात्रा ने कहा कि यह ट्रेन “एक विमान जैसी लगती है.” 

Vande Bharat Train: देश को मिली सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

कोलकाता: हावड़ा स्टेशन से पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर अपनी साथियों के साथ ट्रेन के डिब्बे से सफर कर रही एक छात्रा ने कहा कि यह ट्रेन “एक विमान जैसी लगती है.” 

पीएम मोदी ने डिजिटल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. कमांड हॉस्पिटल केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली वैष्णवी माने और आठवीं कक्षा की छात्रा तनुश्री पहली ट्रेन के संचालन की गवाह बनकर खुश हैं. ट्रेन में वायुगतिकीय (एयरोडायनेमिकली) रूप से डिजाइन किया गया एक इंजन है, जो आगे से कुछ हद तक लाइनर विमान की तरह दिखता है. 

जबकि ट्रेन की सीटें भी इसे किसी विमान जैसा रूप देती हैं. फोर्ट विलियम स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र सोहम मुखर्जी ने भी कहा, “इस ट्रेन की सवारी करना अद्भुत लगता है.” एक अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी का उद्घाटन परीक्षण अनिल कुमार कर रहे हैं, जो लगभग 32 वर्षों से ट्रेनें चला रहे हैं. वह राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस चला चुके हैं. 

चालक दल के 5 समूहों को किया गया प्रशिक्षित

रेलवे अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ सहायक लोको पायलट कमलेश कुमार उनकी सहायता करते हैं, जो छह साल से नौकरी कर रहे हैं. सप्ताह में छह दिन हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए चालक दल के पांच समूहों को गाजियाबाद में प्रशिक्षित किया गया है. 

जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय ने कहा कि सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत सेवा शुरू होने के साथ बंगाल में कनेक्टिविटी में एक नए युग की शुरुआत हो गई है. देश को मिली सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भाजपा सांसद ने मीडिया से कहा, “यह राज्य के लिए एक बड़ी छलांग है और इससे उत्तर बंगाल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.” उन्होंने कहा कि एनजेपी स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने से उत्तर बंगाल में कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी, जहां हिमालय के नजारे देखने को मिलते हैं और जंगल व चाय बागानों की भरमार है. यह देश में चलने वाली सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. 

अधिकारियों ने कहा कि नीले-सफेद रंग की यह ट्रेन 7 घंटे 45 मिनट में 564 किमी की दूरी तय करेगी. इससे इस मार्ग पर अन्य ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय में तीन घंटे की बचत होगी. इसके तीन स्टेशन बारसोई, मालदा और बोलपुर होंगे. अत्याधुनिक ट्रेन में 16 डिब्बे हैं. 

जोका-तारातला मार्ग पर मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में जोका-तारातला मार्ग पर मेट्रो सेवाओं का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन किया और कहा कि यह सुविधा कोलकाता के निवासियों के जीवन को आसान बनाएगी. इस मौके पर मेट्रो स्टेशनों को सजाया गया था. जोका से तारातला के बीच विभिन्न स्कूलों के छात्रों सहित कई लोगों ने सवारी का आनंद भी लिया. उद्घाटन के बाद मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जोका-तारातला मेट्रो ट्रेन सेवाएं कोलकाता के निवासियों के लिए जीवन को आसान बनाएगी. एस्प्लेनेड तक बाकी मार्ग पर काम चल रहा है.’’ 

मेट्रो मार्ग को मध्य कोलकाता में एस्प्लेनेड तक विस्तारित किया जाना है, जो इसे पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण लाइनों से जोड़ता है. इस लाइन में छह स्टेशन हैं – जोका, ठाकुरपुकुर, सखर बाजार, बेहला चौरस्ता, बेहला बाजार और तारातला. इसकी निर्माण लागत 2475 करोड़ रुपये से अधिक है. कोलकाता सिटी के दक्षिणी इलाकों, जैसे सरसुना, डाकघर, मुचीपाड़ा और दक्षिण 24 परगना के यात्रियों को इस परियोजना के चालू हो जाने से बहुत लाभ होगा. 

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------